3 बड़े झटके जो साल 2024 में अब तक रोमन रेंस को WWE में लगे हैं

WWE
साल 2024 में WWE स्टार रोमन रेंस को कुछ बड़े झटके लगे हैं (Photo: WWE.com)

Big Setbacks Roman Reigns Faced Year 2024: साल 2024 खत्म होने वाला है। WWE ने अभी तक अच्छा काम किया है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने कई सरप्राइज फैंस को दिए हैं। कंपनी के टॉप स्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए भी ये साल मिला-जुला रहा है। कुछ चीजों में उन्हें लाभ हुआ तो कहीं पर नुकसान भी सहना पड़ा। WWE SummerSlam 2024 में उनकी धमाकेदार वापसी ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। उनके वीडियो को सौ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। द रॉक के साथ भी WrestleMania XL में उन्होंने काम किया। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े झटकों के बारे में बात करेंगे जो 2024 में अभी तक असली ट्राइबल चीफ को WWE में लगे हैं।

Ad

#3 WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को मिली हार

Ad

WrestleMania XL इस साल जबरदस्त रहा। नाईट 1 और नाईट 2 दोनों दिन रोमन रेंस एक्शन में दिखे। पहला दिन उनके लिए अच्छा रहा था। रेंस ने द रॉक के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को हराया। हालांकि, दूसरे दिन रोमन को बहुत बड़ा झटका लगा।

नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच में जॉन सीना, द रॉक और द अंडरटेकर जैसे बड़े दिग्गजों ने दखलअंदाजी की। अंत में रेंस को हार का सामना करना पड़ा। कोडी ने उनके 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया।

#2 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस को लगा था झटका

Ad

पिछले महीने हुआ Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट रोमन रेंस के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। आप जानते हैं कि रोमन को WWE में पिन करने वाले बहुत कम स्टार हैं। सोलो सिकोआ ने ये काम कर रेंस को बड़ा झटका दिया।

Crown Jewel में रोमन रेंस-द उसोज़ का मुकाबला सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा से हुआ था। मुकाबला बढ़िया रहा लेकिन अंत काफी चौंकाने वाला था। सिकोआ ने रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। बहुत कम लोगों ने इस बारे में सोचा था।

#1 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का ब्लडलाइन पर कब्जा

Ad

साल 2024 में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट कर रोमन रेंस को सबसे बड़ा झटका दिया है। आप सभी जानते हैं कि इस ग्रुप को सफलता दिलाने में सबसे बड़ा हाथ रेंस का ही था। WrestleMania XL के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद ब्लडलाइन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सोलो ने ली।

सिकोआ ने बदलाव करते हुए अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की। उन्होंने टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू को फैक्शन में शामिल किया। सोलो ने खुद को नए ट्राइबल चीफ का दर्जा देकर उला फाला पहनी। रोमन के पास अब ये चीजें नहीं हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications