WWE: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद नए एरा की शुरुआत देखने को मिली। रोस्टर पहले के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है और हाल ही में ड्राफ्ट (Draft) द्वारा चीज़ें बैलेंस होती हुई नज़र आ रही हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद WrestleMania XL के पहले WWE का प्रोडक्ट एक अलग लेवल पर था और अब थोड़ी गिरावट साफ तौर पर नज़र आ रही है।इसी बीच व्यूअरशिप के मामले में भी नुकसान देखने को मिल रहा है। इसका बड़ा कारण कुछ रेसलर्स का ब्रेक पर जाना या चोटिल होने की वजह से एक्शन से दूर रहना है। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी गैरमौजूदगी से कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।3- पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL का MVP सैथ रॉलिंस को कहना गलत नहीं होगा। वो नाईट 1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर द रॉक और रोमन रेंस के खिलाफ नज़र आए थे। नाईट 2 में उन्होंने अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को दांव पर लगाया, जिसमें उन्हें हार मिली। इसके बाद वो नाईट 2 के मेन इवेंट में भी अहम किरदार निभाते हुए नज़र आए। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि सैथ चोटिल हैं और इसी वजह से वो ब्रेक पर हैं।सैथ रॉलिंस को फैंस बहुत मिस कर रहे हैं क्योंकि वो Raw ब्रांड का मुख्य चेहरा हैं। फैंस द्वारा उन्हें पसंद किया जाता है और सभी उनके थीम सॉन्ग पर झूमते हैं। सैथ के नहीं रहने से Raw की क्वालिटी पर फर्क पड़ रहा है और साफ तौर पर इससे कंपनी को नुकसान झेलना पड़ रहा है। यह चीज़ ज्यादा समय तक शायद जारी नहीं रहेगी क्योंकि कुछ ही हफ्तों में द विजनरी दोबारा रिटर्न कर सकते हैं।2- पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने पिछले 4 साल तक WWE का भार अपने कंधों पर संभाला और एक तरह से वो रेसलिंग इंडस्ट्री में आए बदलाव का मुख्य स्तम्भ रहे। उन्होंने कंपनी के प्रोडक्ट को बेहतर किया लेकिन WrestleMania XL में आखिर उनके ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल रन का अंत देखने को मिल गया। इसके बाद से वो ब्रेक पर हैं। Draft के दौरान पॉल हेमन ने कन्फर्म किया कि ट्राइबल चीफ अभी कुछ महीनों तक नज़र नहीं आएंगे।रोमन रेंस को ब्रेक पर जाए कुछ हफ्ते हुए हैं और हर कोई उन्हें मिस करने लगा है। कुछ समय पहले SmackDown के एक एपिसोड में सोलो सिकोआ के सैगमेंट के दौरान हर कोई रोमन रेंस के नाम की चैंट्स लग रहा था। रोमन SmackDown का मुख्य चेहरा थे और वो फैंस को हमेशा शो की ओर आकर्षित करने में सफल होते थे। कोडी भी फैन फेवरेट हैं लेकिन वो साफ तौर पर अभी रोमन के लेवल पर नहीं हैं। यही कारण है कि ट्राइबल चीफ की गैरमौजूदगी में WWE को नुकसान हो रहा है।1- WWE दिग्गज द रॉक View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania Xl द्वारा द रॉक ने आखिर 8 साल बाद रिंग में वापसी की थी। उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को हराया था। WrestleMania की नाईट 2 में भी रॉक की अपीयरेंस देखने को मिली थी। इसके बाद Raw में आकर रॉक ने ऐलान किया था कि वो अब थोड़े समय के लिए ब्रेक पर जा रहे हैं।द रॉक ने यहां कोडी रोड्स के साथ भविष्य में मैच के संकेत भी दिए। ग्रेट वन के जाने के बाद WWE के प्रोडक्ट में गिरावट आई है। दिग्गज के कारण WrestleMania का बिल्डअप रोचक बन पाया था और उन्होंने साल के सबसे बड़े इवेंट को भी धमाकेदार बनाने में अहम किरदार निभाया। उम्मीद है कि रॉक वापसी के बाद दोबारा चीज़ों को बेहतर कर पाएंगे।