3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE WrestleMania 41 में होने वाले चैंपियनशिप मैच में धोखा मिल सकता है

WWE, Jacob Fatu, Solo Sikoa, Finn Balor, WrestleMania 41, Cody Rhodes
रिंग में अपने सिग्नेचर स्टाइल के साथ जेकब फाटू और सोलो सिकोआ (Photo: WWE.com)

Big Superstars Can Get Betrayed WrestleMania 41: WWE WrestleMania 41 अब बहुत नजदीक गया है। कंपनी ने बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स एक्शन में दिखेंगे। रोमन की सैथ और सीएम पंक से खतरनाक राइवलरी चल रही है। विमेंस डिवीजन में भी कुछ बड़े मैच होंगे। हर साल की तरह इस बार भी शो में कुछ स्टार्स द्वारा धोखेबाजी देखने को मिल सकती है। स्टोरी को आगे बरकरार रखने के लिए ये कदम उठाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें WrestleMania 41 में होने वाले चैंपियनशिप मैच में धोखा मिल सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में जेकब फाटू को मिल सकता है धोखा

Ad

WrestleMania 41 में जेकब फाटू भी एक्शन में नज़र आएंगे। उनका मुकाबला यूएस चैंपियनशिप के लिए सोलो सिकोआ के साथ होने वाला है। फाटू मेन रोस्टर में पहली बार सिंगल्स टाइटल जीत सकते हैं। हालांकि, उन्हें धोखा भी मिल सकता है।

सोलो सिकोआ और फाटू की पिछले कुछ महीनों से बन नहीं रही है। फाटू तो बहुत गुस्से में सिकोआ को देखकर लग रहे हैं। उन्होंने सोलो से कह दिया है कि वो वह अपने काम से मतलब रखें। सोलो मेगा इवेंट में उन्हें धोखा देकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं। वहां से फिर दोनों की कहानी की शुरुआत हो सकती है।

#2 WWE सुपरस्टार फिन बैलर को भी मिल सकता है धोखा

Ad

WrestleMania 41 में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पेंटा, डॉमिनिक मिस्टीरियो और फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मिस्टीरियो और बैलर जजमेंट डे का हिस्सा हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन अब इनमें थोड़ा दरार आती हुई दिख रही है।

पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि बैलर और डॉमिनिक एक-दूसरे की बातों से सहमत नहीं हुए। डॉमिनिक ने कई बार बैलर को धोखा देने के संकेत भी दिए। अब वो ये काम मेगा इवेंट में कर सकते हैं। वहां पर वो टाइटल हासिल करने के लिए बैलर की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में कोडी रोड्स को मिलेगा धोखा?

Ad

WrestleMania 41 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसे सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कोडी के लिए वहां पर चीजें खराब हो सकती हैं।

कोडी को इस मुकाबले में रैंडी ऑर्टन के द्वारा धोखा मिल सकता है। वो आकर रोड्स को धराशाई कर सकते हैं। इन दोनों के बीच मुकाबले की बातें पिछले एक साल से चल रही हैं। WWE द्वारा अब बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications