3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE के अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं

WWE
इन WWE स्टार्स को मिल सकता है बड़ा मौका (Photo: WWE.com)

Superstars Become Next World Heavyweight Champion: साल 2023 में WWE द्वारा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया गया था। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने सबसे पहले इस टाइटल को हासिल किया। उसके बाद से इस गोल्ड को ड्रू मैकइंटायर, डेमियन प्रीस्ट और गुंथर ने जीता है। ये चैंपियनशिप अब WWE में एक खास ईनाम की मांग बन गई है। इसके फ्यूचर की भविष्यवाणी करना कठिन है लेकिन मौजूदा समय में बहुत गतिविधियां इसे लेकर चल रही हैं। गुंथर अभी चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WWE के अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार सीएम पंक कई बार दावा कर चुके हैं

Ad

WWE में वापसी के बाद से ही सीएम पंक ने साफ कर दिया है कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम करेंगे। ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस को हराने के बाद पंक ने अब तगड़ी रफ्तार पकड़ ली है। वो बहुत जल्द टाइटल पिक्चर में आने के लिए तैयार हैं। गुंथर के चैंपियनशिप रन को पंक खत्म कर सकते हैं।

आगामी रॉयल रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार पंक माने जा रहे हैं। ऐसा हुआ तो फिर वो WWE WrestleMania 41 में गुंथर को टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। मेनिया के बड़े मंच पर वो चैंपियन बनकर लंबी उड़ान भर सकते हैं।

#2 क्या WWE दिग्गज जॉन सीना करेंगे कमाल?

Ad

जॉन सीना का WWE में रिटायरमेंट टूर शुरू हो गया है। Raw के Netflix डेब्यू शो में आकर उन्होंने आगामी रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। सीना 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहे हैं। इस साल वो इसे हासिल करने में सफल भी हो सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जॉन इस बार का रंबल मैच अपने नाम करेंगे। इसके बाद वो गुंथर के खिलाफ जा सकते हैं। WrestleMania 41 में वो द रिंग जनरल का टाइटल रन खत्म कर अपने करियर में इतिहास रच सकते हैं।

#1 जे उसो बन सकते हैं अगले WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन

Ad

जे उसो का फैंस के साथ जो संबंध है वो बहुत ही जबरदस्त है। आने वाले समय में कंपनी के पास उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होगा। जे ये चीज डिजर्व भी करते हैं। हाल ही में जे ने ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े हील को हराया है।

आगामी WWE Saturday Night's Main Event शो में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। हो सकता है कि उसो वहां पर नए चैंपियन बन जाएं। ट्रिपल एच के एरा में WWE में कोई भी संभावना बन सकती है। आगे जाकर भी जे को बड़ा मौका मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications