316 दिन बाद Seth Rollins की WWE में बादशाहत हुई खत्म, WrestleMania XL में CM Punk की चालबाजी से फेमस रेसलर का टूटा घमंड

WWE WrestleMania XL नाईट 2 में फैंस को आया मजा
WWE WrestleMania XL नाईट 2 में फैंस को आया मजा

Seth Rollins: WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को बड़ा झटका लग गया है। नाईट 2 में उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला। अंत में रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा। 316 दिन बाद रॉलिंस की बादशाहत कंपनी में आखिरकार खत्म हो गई है।

ड्रू ने पिछले महीने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर रॉलिंस के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया था। इसके बाद से दोनों की राइवलरी शानदार रही। कुछ हफ्ते पहले सीएम पंक ने Raw में आकर कहा था कि वो इन दोनों के बीच मेनिया में होने वाले मैच में गेस्ट कमेंटेटर रहेंगे। इसके बाद फैंस और भी उत्साहित हो गए थे।

खैर मैकइंटायर और रॉलिंस ने फैंस को उम्मीद के मुताबिक अच्छा मैच दिया। दोनों ने लगातार एक-दूसरे के ऊपर अपने फिनिशिंग मूव लगाए। कई बार लगा कि सैथ अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैकइंटायर के लगातार 2 क्लेमोर किक को वो अंत में झेल नहीं पाए। ड्रू ने शानदार अंदाज में उन्हें हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। रॉलिंस ने पिछले साल Night of Champions में एजे स्टाइल्स को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था। सैथ के लिए WrestleMania XL बिल्कुल भी अच्छा नहीं गया। नाईट 1 में उन्हें और कोडी रोड्स को द रॉक और रोमन रेंस ने हराया था।

WWE WrestleMania 40 में दिग्गज सीएम पंक ने किया ड्रू मैकइंटायर का मोमेंट खराब

ड्रू मैकइंटायर ने फैंस के बीच पहली बार कोई बड़ा टाइटल जीता था। हालांकि, सीएम पंक ने उनके इस खास मोमेंट को खराब कर दिया। जीत के बाद पंक के पास ड्रू गए और उनसे बहस करने लग गए। वो सीएम को लगातार टाइटल दिखाकर चिढ़ा रहे थे। पंक ने मौके का फायदा उठाकर उन्हें नीचे गिरा दिया और फिर हाथ में बंधे पट्टे से उनके ऊपर अटैक किया।

इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही चौंकाने वाला था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि डेमियन प्रीस्ट आकर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर देंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो पंक की वजह से ड्रू अपने टाइटल को हार गए। ये भी कहा जा सकता है कि पंक ने ड्रू का घमंड तोड़ दिया।

Quick Links