3 बड़ी चीजें जो साल 2025 में WWE में देखने को मिली, तो फैंस हक्के-बक्के हो जाएंगे

WWE
क्या WWE में साल 2025 में हो पाएंगी ये चीजें? (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Shock WWE Fans 2025: WWE के लिए साल 2024 अभी तक बहुत शानदार रहा है। कंपनी ने हर जगह से वाहवाही लूटी है। विंस मैकमैहन के बिना पहला WrestleMania सफल रहा। फैंस को इस साल कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं। ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में जबरदस्त काम हो रहा है। हालांकि, हमेशा की तरह कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो साल 2025 में हुईं तो फैंस हक्के-बक्के हो जाएंगे।

#3 ब्रॉक लैसनर WWE से रिटायर हो सकते हैं

SummerSlam 2023 के बाद से WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी को लेकर कोई क्लियर जानकारी नहीं है। इस साल की शुरूआत में उनका एक विवाद में भी नाम आया था। लैसनर इतनी जल्दी कंपनी में शायद वापसी नहीं कर पाएंगे तो उन्हें अब बड़ा ऐलान कर देना चाहिए।

लैसनर ने मार्च, 2002 में WWE में अपना डेब्यू किया था। ब्रॉक अब 47 साल के हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट का टाइम काफी नजदीक आ चुका है। इस बारे में अब ब्रॉक को विचार करना चाहिए। साल 2025 में वो सभी को चौंकाकर संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

#2 जॉन सीना बन सकते हैं 17वीं बार WWE वर्ल्ड चैंपियन

जनवरी, 2025 से जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शुरू होगा। Money in the Bank 2024 में उन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। सीना अगले साल होने वाले कुछ बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बनेंगे। तगड़े मुकाबले उनके देखने को मिल सकते हैं।

गुंंथर के साथ उनका मैच हो सकता है, जो अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। रिक फ्लेयर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ने से सीना सिर्फ एक मैच दूर हैं। साल 2025 में वो 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं। ये बहुत बड़ा चौंकाने वाला पल WWE यूनिवर्स के लिए होगा।

#1 न्यू डे के साथ जुड़ सकते हैं WWE सुपरस्टार बिग ई

WrestleMania 38 से पहले गर्दन में खतरनाक चोट लगने के बाद से बिग ई की WWE टीवी पर वापसी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब उनका रिंग में वापस आना काफी मुश्किल है लेकिन चीजें कभी भी बदल सकती हैं।

बिग ई के बिना न्यू डे का हाल भी खराब हो गया है। कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स के अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसको सही करने का एक तरीका हो सकता है। भले ही बिग ई रिंंग में एक्शन में नज़र नहीं आएं लेकिन वो मैनेजर के रूप में एंट्री कर सकते हैं। उनकी वापसी का ये एक अच्छा रास्ता हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now