3 जबरदस्त चीज़ें जो Jimmy Uso WWE SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं

Ujjaval
WWE SmackDown में जिमी उसो नज़र आएंगे
WWE SmackDown में जिमी उसो नज़र आएंगे

Jimmy Uso: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में जिमी उसो (Jimmy Uso) ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दखल देकर जे उसो (Jey Uso) को धोखा दिया था। इसी के चलते रोमन रेंस (Roman Reigns) को जे पर जीत मिली और वो चैंपियनशिप समेत अपने ट्राइबल चीफ के पद को रिटेन रखने में सफल हुए।

SummerSlam 2023 के बाद SmackDown में जे उसो ने रोमन रेंस और जिमी उसो दोनों पर हमला किया और चले गए। ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। हालांकि, अगले शो में वो दिखाई देंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो जिमी उसो SmackDown के अगले शो में कर सकते हैं।

3- WWE SmackDown में Jimmy Uso भी कंपनी से जाने का फैसला ले सकते हैं

youtube-cover

जे उसो ने अपने भाइयों पर हमला करने के बाद WWE छोड़ने का फैसला किया था और कई लोग यह देखकर चौंक गए थे। अगर जे सही मायने में WWE से चले गए हैं, तो फिर जिमी उसो अकेले पड़ जाएंगे। जिमी ने साफ तौर पर कहा था कि वो जे की परवाह करते हैं और इसी वजह से उन्होंने SummerSlam में अपने जुड़वां भाई पर हमला किया था।

जिमी उसो SmackDown में अपने भाई द्वारा हुए हमले और उनके WWE छोड़ने को लेकर निराश नज़र आ सकते हैं। वो प्रोमो सैगमेंट के दौरान एक चौंकाने वाला ऐलान कर सकते हैं। वो बता सकते हैं कि अगर उनके जुड़वां भाई कंपनी से चले गए हैं, तो उन्हें भी यहां रहने में अच्छा नहीं लगेगा। फैंस यह एंगल देखना जरूर पसंद करेंगे।

2- ब्लडलाइन में दोबारा शामिल हो सकते हैं

youtube-cover

जिमी उसो ने SummerSlam 2023 में भले ही रोमन रेंस को जीतने में मदद की। हालांकि, उन्होंने इसके बाद SmackDown के एपिसोड में बता दिया कि वो दोबारा ब्लडलाइन में नहीं आना चाहते और रोमन रेंस उन्हें पसंद नहीं हैं। हालांकि, इन सभी चीज़ों के बाद जे उसो ने उनपर हमला कर दिया।

अब जे उसो उनके खिलाफ हो गए हैं और वो WWE में भी नहीं हैं, ऐसे में जिमी उसो दोबारा ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं। जिमी ऐलान कर सकते हैं कि वो फैक्शन में आने के लिए तैयार हैं। इसके बाद सोलो सिकोआ और पॉल हेमन आकर उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़कर ब्लडलाइन को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

1- जे उसो को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं

youtube-cover

द उसोज़ ने 2010 में डेब्यू किया था और वो 13 सालों से साथ थे। उन्होंने टीवी पर हमेशा ही बेहतरीन काम किया है और उन्हें आसानी से जुड़वां भाइयों की सबसे अच्छी टैग टीम जोड़ियों में गिना जा सकता है। हालांकि, अब जे उसो और जिमी उसो में अनबन देखने को मिल गई है। ऐसे में उनके बीच मैच भी हो सकता है।

जिमी उसो ने जे को धोखा दिया था, वहीं SummerSlam के बाद ब्लू ब्रांड के शो में जे उसो ने अपने जुड़वां भाई पर हमला किया था। इन सभी चीज़ों से परेशान होकर जिमी उसो SmackDown के अगले एपिसोड में शानदार प्रोमो कट कर सकते हैं। वो यहां जे उसो को एक सिंगल्स मैच में आमने-सामने आने के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now