Jey Uso: WWE SmackDown में जे उसो (Jey Uso) ने इस हफ्ते सभी को चौंका दिया। उन्होंने घोषणा की कि वह अपने परिवार के आसपास के सभी नाटकों के बीच WWE छोड़ रहे हैं। कंपनी ने अब स्टार की स्थिति में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे आग में घी पड़ गया है।द ब्लडलाइन की स्टोरी WWE SmackDown में जारी रही, जहां जिमी उसो ने SummerSlam में दिए गए धोखे के बारे में बताया। जिमी ने कहा कि वह रोमन की तरह अपने भाई को सत्ता में खोना नहीं चाहते। इसके बाद क्रोधित जे ने जिमी को सुपरकिक देने से पहले रेंस और सोलो सिकोआ को भी धराशाई कर दिया। पूर्व राइट हैंड मैन ने तब स्पष्ट किया कि वह द ब्लडलाइन, SmackDown और WWE से बाहर हैं।इस घटना ने रेसलिंग जगत में हलचल मचा दी है क्योंकि कई लोग असमंजस में हैं कि क्या यह सब स्टोरी का हिस्सा है या जे उसो ने वास्तव में WWE छोड़ दिया है। खैर WWE ने भी जे को alumni सेक्शन में डाल दिया है, यह वो सेक्शन होता है जहां पूर्व सुपरस्टार्स को रखा जाता है जो अब कंपनी का हिस्सा नहीं है। View this post on Instagram Instagram PostWWE ने रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा?द ब्लडलाइन की स्टोरी अब अलग दिशा में चली गई है। इस हफ्ते बहुत बवाल मचा। जे उसो ने अकेले ही सभी का हाल खराब कर दिया। रोमन रेंस को पहले उन्होंने सुपरकिक मारी। इसके बाद सोलो सिकोआ को भी सुपरकिक मारी। रेंस को फिर शानदार स्पीयर दिया। रिंगसाइड में उन्होंने जिमी उसो को बुलाया। जिमी को लगा कि जे उन्हें गले लगाने के लिए बुला रहे हैं। जे ने सभी को चौंकाते हुए जिमी को किक मार दी। फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि आगे इस स्टोरीलाइन में क्या कुछ देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि कंपनी ने ब्लडलाइन के लिए अगले हफ्ते कुछ भी शेड्यूल नहीं किया है। रोमन रेंस भी अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड का हिस्सा नहीं होंगे। जे और जिमी की राइवलरी में आगे क्या कुछ होगा ये भी देखने वाली बात होगी। View this post on Instagram Instagram Post