Edge: WWE दिग्गज ऐज (Edge) अब AEW का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने अपने असली नाम एडम कोपलैंड (Adam Copeland) द्वारा AEW रेसलड्रीम (WrestleDream) शो में डेब्यू किया। उन्हें लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि यह कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी साइनिंग है। ऐज के डेब्यू के बाद कई चीज़ें सामने आई। कंपनी ने एक मीडिया स्क्रम का आयोजन किया था और कुछ चीज़ें इसके द्वारा सामने आई। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बड़े खुलासों के बारे में बात करेंगे, जो ऐज के AEW में डेब्यू के बाद हुए हैं। 3- WWE दिग्गज Edge के AEW में पहले मैच का खुलासा हुआ View this post on Instagram Instagram PostAEW WrestleDream 2023 में डेब्यू के बाद ऐज के भविष्य को लेकर कई सवाल थे। इसी बीच फैंस यह जानने के लिए उत्साहित थे कि AEW में ऐज का पहला इन-रिंग मैच किसके खिलाफ होगा। इस चीज़ का ऐलान खुद कंपनी के मालिक टोनी खान ने कर दिया। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 को AEW Dynamite में रेटेड आर सुपरस्टार रिंग में नज़र आएंगे। खान ने बताया कि एडम कोपलैंड के नाम से अब काम करने वाले ऐज का सामना लूचासोरस से होगा। दिग्गज ने डेब्यू करके निक वैन और लूचासोरस पर हमला किया था। क्रिश्चियन केज बाद में यहां से भाग गए। ऐज ने अटैक के बीच लूचासोरस पर स्पीयर लगाया था। इससे उनके मैच के संकेत मिल गए थे और अब यह आधिकारिक रूप से तय हो गया है। 2- ऐज फुल-टाइमर के तौर पर नज़र आएंगे View this post on Instagram Instagram PostWWE में जब ऐज ने 2020 में चौंकाने वाली वापसी की थी, तो वो पार्ट-टाइमर के तौर पर नज़र आ रहे थे। दिग्गज साल में लिमिटेड मैच ही लड़ते थे और इसी बीच वो कम अपीयरेंस देते थे। ऐज ने बतौर पार्ट-टाइमर भी WWE में प्रभावित किया था। कई लोगों का मानना था कि AEW में आने के बाद भी चीज़ें नहीं बदलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीडिया स्क्रम के दौरान आधिकारिक तौर पर यह चीज़ सामने आई कि एडम कोपलैंड असल में फुल-टाइमर के रूप में काम करेंगे। वो लगातार शोज में नज़र आएंगे और इन-रिंग एक्शन में भी WWE के मुकाबले ज्यादा दिखेंगे। फैंस जरूर ऐज को दोबारा फुल-टाइम के रूप में देखकर खुश हुए होंगे। 1- कई सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई View this post on Instagram Instagram Postमीडिया स्क्रम के दौरान ऐज (एडम कोपलैंड) ने AEW में उन कुछ सुपरस्टार्स के नाम बताए जिनके खिलाफ वो लड़ना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में 14 ऐसे नाम हैं, जिनसे वो भिड़ना चाहेंगे। उन्होंने यहां पर कुछ नामों को सामने भी रखा। रेटेड-आर सुपरस्टार ने बताया कि वो समोआ जो से भिड़ना चाहते हैं। WWE Hall of Famer ने यहां जॉन मोक्सली के खिलाफ भी लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने क्लॉडियो कास्टगनोली और कैनी ओमेगा की तारीफों के पुल बांधते हुए उनका सामना करने की बात कही। ऐज अपने इंटरव्यू में सभी नाम गिना नहीं पाए लेकिन उन्होंने इन चारों रेसलर्स का नाम लेकर यह चीज़ जरूर टीज़ कर दी है कि अपने AEW रन के दौरान वो इन सभी के खिलाफ जरूर ही एक्शन में नज़र आना चाहेंगे। अभी देखकर लग रहा है कि उनकी क्रिश्चियन केज और उनके साथियों के खिलाफ दुश्मनी देखने को मिलेगी।