3 जबरदस्त चीजें जो Roman Reigns WWE SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं

Ujjaval
रोमन रेंस SmackDown के अगले शो में आएंगे (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस SmackDown के अगले शो में आएंगे (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do Next SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड को लेकर जबरदस्त ऐलान देखने को मिल गया है। पॉल हेमन ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड का हिस्सा बने थे और इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बात की। हेमन ने बताया कि असली ट्राइबल चीफ अब बोलोग्ना, इटली में होने वाले SmackDown के अगले एपिसोड में नज़र आने वाले हैं। रोमन के हर एक कदम पर फैंस की नज़र होती है। सभी जानना चाहते हैं कि वो ब्लू ब्रांड के शो में क्या करेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस WWE SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं।

Ad

3- WWE SmackDown में रोमन रेंस प्रोमो कट करके सैथ रॉलिंस और सीएम पंक पर हमला करने का कारण बता सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने Raw के एपिसोड में वापसी करके सैथ रॉलिंस और सीएम पंक दोनों पर हमला किया। रोमन ने सैथ रॉलिंस से मेंस Royal Rumble मैच के दौरान रिंगसाइड पर हुए हमले का बदला लिया और सीएम पंक को भी निशाना बनाया। फैंस को रोमन की वापसी और दोनों पर हमले का कारण समझ में आ रहा है। हालांकि, रोमन रेंस ने अब तक इस विषय पर कुछ नहीं बोला है।

फैंस रोमन रेंस से सैथ और पंक को निशाना बनाने के बारे में जानना चाहते हैं। इसी के चलते WWE SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन बता सकते हैं कि उनके दिमाग में दोनों दुश्मनों को लेकर क्या चल रहा है। रोमन प्रोमो के मामले में काफी जबरदस्त हैं और ऐसे में वो अपनी बातों से SmackDown के शो को तगड़ा बनाने में पूरी तरह से सफल हो सकते हैं।

2- रोमन रेंस WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के कंफ्रंट करने उनकी हालत खराब कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस Raw के आखिरी एपिसोड में बेहद गुस्से में थे और उन्हें रोक पाना एकदम मुश्किल हो रहा था। रोमन के अंदर काफी गुस्सा भरा हुआ है। पॉल हेमन ने क्लियर कर दिया है कि अगर किसी को रोमन से समस्या है, तो वो सीधे आकर उनसे बात कर सकते हैं। सीएम पंक ने अगले SmackDown के एपिसोड में आने का ऐलान कर दिया है।

सैथ रॉलिंस भी जरूर शो का हिस्सा बन सकते हैं। रोमन रेंस अगर दोनों को रिंग में अपने सामने देखते हैं, तो शायद वो गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वो सैथ और पंक दोनों पर अटैक कर सकते हैं। इसी के चलते तीनों के बीच SmackDown के एपिसोड में तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है। इस तरह का एंगल SmackDown में चार चांद लगा देगा।

1- रोमन रेंस WWE WrestleMania 41 के लिए बड़े मैच का चैलेंज सामने रख सकते हैं

Ad

WrestleMania 41 के आयोजन में एक महीना बचा हुआ है और फैंस रोमन रेंस के मैच के बारे में जानना चाहते हैं। रोमन Raw द्वारा एक्शन में वापस आ गए हैं और इसका अर्थ है कि वो WrestleMania का हिस्सा जरूर बनेंगे। SmackDown के अगले एपिसोड द्वारा रोमन रेंस एक बड़ा चैलेंज सामने रख सकते हैं। सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ अपनी दुश्मनी को असली ट्राइबल चीफ अलग लेवल पर लेकर जा सकते हैं।

रोमन रेंस SmackDown के अगले एपिसोड में विजनरी और बेस्ट इन द वर्ल्ड को धमकी देकर WrestleMania प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। पंक और सैथ को वैसे भी रोमन से बदला लेना है। ऐसे में वो शायद ही रोमन के चैलेंज से इंकार करेंगे। दोनों इसे स्वीकार कर सकते हैं और अगले SmackDown के एपिसोड द्वारा ही तीनों के बीच WrestleMania 41 के लिए ब्लॉकबस्टर मैच ऑफिशियल हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications