3 चीजें जो WWE में धमाकेदार एंट्री के बाद अब Roman Reigns को जरूर करनी चाहिए

WWE
Raw में रोमन रेंस ने की वापसी (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Must Do: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अब चर्चा में आ गए हैं। Raw में इस हफ्ते उन्होंने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने सैथ रॉलिंस और सीएम पंक को निशाना बनाया। खासतौर पर रेंस ने रॉलिंस के ऊपर जोरदार हमला किया। आगे की कहानी बहुत ही मजेदार हो गई है। रोमन ने जब पंंक के ऊपर अटैक किया तो पॉल हेमन सदमे में आ गए थे। इस स्टोरी में भी आगे कुछ ना कुछ बवाल देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो WWE में धमाकेदार एंट्री के बाद अब रोमन को जरूर करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने आकर सोलो सिकोआ से खुद को एक्नॉलेज कराना चाहिए

Ad

ब्लडलाइन के स्टोरी मौजूदा समय में कंपनी द्वारा खत्म कर दी गई है। सभी की दिशा अलग हो गई है। Raw Netflix डेब्यू शो में रोमन ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हराया था। उन्हें द रॉक ने उला फाला पहनाई थी। सिकोआ ने मुकाबले से पहले कहा था कि अगर वो हार गए तो रेंस को एक्नॉलेज करेंगे। हालांकि, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

रोमन रेंस 21 मार्च को होने वाले SmackDown के एपिसोड में आने वाले हैं। रेंस को अब वहां पर आकर सबसे पहले सोलो सिकोआ से खुद को एक्नॉलेज कराना चाहिए। रोमन ऐसा करते हैं तो फिर उनकी ताकत और ज्यादा WWE में बढ़ जाएगी।

#2 WWE दिग्गज पॉल हेमन को रोमन रेंस ने नसीहत देनी चाहिए

Ad

Raw में वापसी कर रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को पहले निशाना बनाया। वो उनके ऊपर और अटैक करना चाहते थे लेकिन ऑफशियल्स ने आकर रोक दिया। इसके बाद एक खास नजारा देखने को मिला। पंक को रिंग के अंदर पॉल हेमन संभाल रहे थे।

रोमन तुरंत रिंग के अंदर गए और पंक को स्पीयर मारकर उनकी हालत खराब कर दी। हेमन ये देखकर हक्के-बक्के रह गए थे। रोमन को अब आगे बढ़ने से पहले हेमन को पंक के लिए कुछ भी ना करने की नसीहत देनी चाहिए। हेमन अगर पंक का साथ देंगे तो फिर आगे का मामला रेंस के लिए खराब हो सकता है।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने WrestleMania 41 में मैच के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए

Ad

रोड टू WrestleMania 41 अब बहुत ही शानदार हो गया है। रोमन रेंस ने वापस आकर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से मेंस रॉयल रंबल मैच में हुई घटना का बदला ले लिया है। हालांकि, वो इतने में ही खुश नहीं होंगे। रोमन जरूर आगे भी पंक और रॉलिंस को सबक सिखाने के मूड में होंगे।

रोमन को अब सीधे रॉलिंस और पंक को WrestleMania 41 में मैच के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए। उन्होंने ऐसा किया तो फिर राइवलरी बहुत जबरदस्त हो जाएगी। साथ ही साथ फैंस का उत्साह भी बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications