3 बड़ी चीजें जो Solo Sikoa इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में करके चौंका सकते हैं

WWE
SmackDown में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Things Solo Sikoa Can Do SmackDown: WWE SmackDown का शो काफी मजेदार होने वाला है। WrestleMania 41 भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। Elimination Chamber में काफी कुछ देखने को मिला। जॉन सीना (John Cena) ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर हील टर्न लिया। अब आगे की चीजें मजेदार हो गई हैं। नई ब्लडलाइन में भी दरार आ गई है। सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच मनमुटाव जारी है। ऐसे में बवाल होना तय लग रहा है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो सिकोआ इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में कर चौंका सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में कोडी रोड्स के सैगमेंट में दखलअंदाजी कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

Elimination Chamber में कोडी रोड्स का जॉन सीना और द रॉक ने बुरा हाल किया था। ये चीज रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई है। अब सभी की नज़रें कोडी के अगले कदम पर हैं। उनके लिए मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं।

कोडी SmackDown में इस हफ्ते सीना को लेकर अपनी बात रखेंगे। उनके सैगमेंट में सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है। पिछले महीने सिकोआ ने वापसी कर कोडी के ऊपर ही अटैक किया था।

#2 WWE SmackDown में जेकब फाटू के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

जेकब फाटू और सोलो सिकोआ गलती से एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं। दोनों के बीच धीरे-धीरे तनाव बढ़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 41 में दोनों का मुकाबला हो सकता है। WWE शायद इसी प्लान के साथ आगे बढ़ रहा है।

SmackDown में इस हफ्ते सोलो सिकोआ गलती से कोई बड़ा कदम जेकब फाटू के खिलाफ उठा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच बवाल शुरू हो सकता है। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। ये भी हो सकता है कि इसके बाद सिकोआ के ऊपर फाटू अटैक कर दें। फाटू तगड़ा धोखा सिकोआ को दे सकते हैं।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी पर बयान दे सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

सभी को लग रहा है कि ब्लडलाइन स्टोरी का अंत हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी कभी भी इसे ऊपर उठा सकती है। रोमन रेंस आगामी 21 मार्च को होने वाले SmackDown के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं।

रोमन की वापसी को लेकर SmackDown में इस हफ्ते सोलो सिकोआ अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा वो रेंस को लेकर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं, जिससे कहानी आगे बढ़ सकती है। वैसे सिकोआ ने अभी तक रोमन को एक्नॉलेज नहीं किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications