3 धमाकेदार चीजें जो Solo Sikoa इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में कर सभी को चौंका सकते हैं

WWE
SmackDown का शो होगा शानदार (Photo: WWE.com)

Things Solo Sikoa Can Do SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है। सभी की नज़रें जेकब फाटू और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर होंगी। दोनों के बीच पिछले हफ्ते गहमागहमी देखने को मिली थी। ब्लडलाइन के सिक्स-मैन टैग टीम मैच का ऐलान भी कर दिया गया है। इस वजह से भी फैंस अब आगे की कहानी देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों की बात करेंगे जो SmackDown के आगामी शो में सिकोआ कर सभी को चौंका सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

7 फरवरी, 2025 को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वापसी करके सोलो सिकोआ ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था। पिछले हफ्ते भी दोनों के बीच पंगा देखने को मिला था, वहां पर कोडी भारी पड़े थे। कहा जा रहा है कि कोडी और सिकोआ के बीच आगामी Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच हो सकता है। खैर SmackDown के इस हफ्ते के शो में कोडी के ऊपर सिकोआ अटैक कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे की कहानी काफी रोमांचक हो जाएगी। हो सकता है कि रोड्स को सिकोआ मुकाबले के लिए चुनौती पेश कर दें।

#2 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं

Ad

SmackDown में इस हफ्ते टामा टोंगा, सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट, कोडी रोड्स और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा। इस मैच में काफी बवाल मचने की उम्मीद है। सिकोआ जरूर अपना दबदबा कायम करना चाहेंगे। सिकोआ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। वैसे उनसे इस तरह की उम्मीद सभी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो फिर वो अपनी ब्लडलाइन को एक रास्ते पर ला सकते हैं। अभी सभी के बीच काफी मनमुटाव चल रहा है। सोलो को जीत के साथ इन चीजों में सुधार करना होगा।

#1 WWE SmackDown में फिर से कोई गलती कर सकते हैं सोलो सिकोआ

जेकब फाटू बहुत जल्द सोलो सिकोआ के ऊपर टर्न ले सकते हैं। इस बात के संकेत कंपनी द्वारा दिए जा चुके हैं। ऐसा लगता है कि WWE इन दोनों के बीच राइवलरी अब शुरू करना चाहता है। इस लिहाज से देखा जाए तो SmackDown के आगामी एपिसोड में कुछ बवाल हो सकता है।सिक्स-मैन टैग टीम मुकाबले में सोलो सिकोआ फिर से कोई ऐसी गलती कर सकते हैं, जिससे फाटू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है। वैसे ऐसा होने की पूरी संभावनाएं नज़र आ रही हैं। कंपनी ने जरूर कुछ ना कुछ बढ़िया प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications