3 धमाकेदार चीज़ें जो The Bloodline फैक्शन द्वारा WWE SmackDown के अगले एपिसोड में की जा सकती हैं

Ujjaval
WWE SmackDown ने ब्लडलाइन पर सभी की नज़र होगी (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में ब्लडलाइन पर सभी की नज़र होगी (Photo: WWE.com)

Things Bloodline Can Do SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन को ब्लू ब्रांड का अहम हिस्सा माना जाता है। इस ग्रुप के हर एक कदम पर फैंस का ध्यान होता है। अभी सोलो सिकोआ ग्रुप को लीड कर रहे हैं।

SmackDown के अगले एपिसोड में सिकोआ और ब्लडलाइन के कदम पर फैंस की नज़र होगी। उनके द्वारा कुछ बड़ी चीज़ें की जा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 धमाकेदार चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं, जो द ब्लडलाइन फैक्शन द्वारा WWE SmackDown के अगले एपिसोड में की जा सकती हैं।

3- WWE SmackDown में सोलो सिकोआ खुद को सीजर घोषित कर सकते हैं

WWE ने हाल ही में Caesar Sikoa नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया है और यह चीज़ चर्चा का विषय बन गई है। साफ तौर पर यह सोलो सिकोआ का निकनेम हो सकता है। सोलो सिकोआ खुद को हेड ऑफ द टेबल बोलने लग गए हैं और सभी फैसले खुद ही लेते हैं। सीजर का मतलब असल में राजा होता है। ऐसे में सोलो खुद को SmackDown के एपिसोड में यह नाम दे सकते हैं।

वो SmackDown के एपिसोड में खुद को अनोआ'ई परिवार और ब्लडलाइन का शासक घोषित कर सकते हैं। इसी बीच वो खुद को सीजर नाम भी दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में जमकर रोमांच भर देगा और फैंस का उत्साह देखने लायक होगा। रोमन शायद इस ऐलान के बाद खुद को न रोकते हुए आखिर वापसी कर लें।

2- रोमन रेंस द्वारा अनफॉलो करने को लेकर WWE SmackDown में सोलो सिकोआ बात कर सकते हैं

पॉल हेमन की WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस से कोई बात नहीं हुई है। इसी बीच सोलो सिकोआ ने यह जरूर बोला था कि वो रोमन रेंस से संपर्क में हैं। इसी बीच सोलो ने कहा था कि रोमन ने उन्हें इस फैक्शन का इंचार्ज बनाया हुआ है। अभी तक यह बात सच लग रही थी लेकिन हालिया एक्शन के बाद चीज़ें बदल गई हैं। थोड़े समय पहले ही रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को इंस्टाग्राम पर से अनफॉलो कर दिया है।

रोमन रेंस ने संकेत दे दिए हैं कि वो सोलो सिकोआ द्वारा उठाए जा रहे कदमों से खुश नहीं हैं। हेमन SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ से सवाल कर सकते हैं कि अगर सिकोआ लगातार रोमन के कहने पर फैसले ले रहे हैं तो उन्हें अनफॉलो किस कारण से किया गया है। यहां से सोलो का झूठ सामने आ सकता है। वो अपनी सफाई देने की कोशिश कर सकते हैं और इसी बीच पॉल हेमन को डरा सकते हैं।

1- WWE SmackDown में कोडी रोड्स को चैलेंज करके उनपर हमला करें

WWE Clash at the Castle में कोडी रोड्स पर सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन के सदस्यों ने हमला किया था। बाद में केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने आकर जरूर रोड्स को बचा लिया लेकिन यहां से उनकी ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी की नींव रख दी गई। सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के बीच फैंस जरूर एक सिंगल्स मैच देखना चाहते हैं। SmackDown के एपिसोड द्वारा बिल्डअप शुरू हो सकता है।

कोडी रोड्स का SmackDown के एपिसोड में एक सैगमेंट देखने को मिलने वाला है, जहां वो ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले को लेकर बात करते हुए नज़र आएंगे। इसी बीच ब्लडलाइन फैक्शन सैगमेंट में दखल दे सकता है। सोलो सिकोआ यहां Money in the Bank के लिए कोडी रोड्स को चैलेंज कर सकते हैं। फैंस साफ तौर पर यह मैच देखना पसंद करेंगे। रोड्स इस चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं और बाद में ब्लडलाइन द्वारा अमेरिकन नाईटमेयर पर हमला हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications