3 जबरदस्त चीजें जो 2025 में WWE दिग्गज The Rock को जरूर करनी चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज द रॉक 2025 में भी मचाएंगे बवाल? (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज द रॉक 2025 में भी मचाएंगे बवाल? (Photo: WWE.com)

Things The Rock Should Do 2025: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) ने 2024 के शुरुआती महीनों में काफी बवाल मचाया और वो रेसलमेनिया (WrestleMania) का हिस्सा बने। बाद में वो Bad Blood 2024 में भी नज़र आए। साफ तौर पर रॉक ने 2024 को खास बनाने में अहम किरदार निभाया। ग्रेट वन 2025 में WWE में आते हैं, तो उन्हें कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे, जो द रॉक को 2025 में जरूर करनी चाहिए।

Ad

3- WWE दिग्गज द रॉक को Royal Rumble 2025 मैच का सालों बाद हिस्सा बनना चाहिए

youtube-cover
Ad

द रॉक ने WWE में आखिरी बार Royal Rumble मैच में कब हिस्सा लिया था, यह बात ज्यादातर फैंस को पता नहीं होगी। बता दें कि वो आखिरी बार रंबल मैच में 2001 में नज़र आए थे। उन्होंने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुकाबले में 38 मिनट 42 सेकेंड बिताए थे। इस मैच में वो अंतिम कुछ मिनट में एलिमिनेट हो गए थे। ग्रेट वन ने इसके बाद से Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में हिस्सा लिया है लेकिन वो रंबल मैच से दूर रहे हैं।

द रॉक को 2025 में इस अंतराल को खत्म करना चाहिए। उन्हें 24 साल बाद आखिर दोबारा Royal Rumble मैच का हिस्सा बनना चाहिए। अगर ऐसा कुछ हुआ, तो फैंस को जरूर खुशी होगी। ग्रेट वन अगर इस मैच में आ गए, तो वो जीत के लिए फेवरेट बन जाएंगे। इसके साथ ही रॉक की यहां से किसी भी स्टार के साथ दुश्मनी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से ग्रेट वन को 2025 में यह जबरदस्त चीज तो जरूर करनी चाहिए।

2- WWE में रोमन रेंस से द रॉक का मैच जरूर होना चाहिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच देखने का बेसब्री से इंतजार है। 2024 में यह मैच हो सकता था लेकिन फैंस के विरोध करने के बाद यह मैच नहीं हो पाया। अब 2025 में उनके बीच मैच कराया जाना चाहिए। उनके मुकाबले के लिए WrestleMania 41 एक अच्छी जगह हो सकती है। रॉक वैसे भी हील कैरेक्टर निभा रहे हैं, वहीं रोमन रेंस अब बेबीफेस बन चुके हैं। इसी वजह से दोनों के बीच मैच देखना काफी ज्यादा रोचक होगा।

रोमन रेंस और द रॉक का मैच WWE को बिजनेस के हिसाब से भी फायदा कराएगा। वैसे भी दोनों रेसलर्स कई बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसी वजह से अब दोनों में से किसी का भी पीछे हटना या प्लान में बदलाव मुश्किल है। आखिर इन दोनों के बीच अब फैंस को मैच 2025 में देखना को मिल सकता है। WWE को यह मौका नहीं गंवाना चाहिए।

1- WWE दिग्गज द रॉक को कोडी रोड्स के साथ अपनी दुश्मनी खत्म करनी चाहिए

youtube-cover
Ad

द रॉक और कोडी रोड्स WrestleMania XL के बिल्डअप के दौरान काफी बड़े दुश्मन बन गए थे। WrestleMania XL की नाईट 1 में वो टैग टीम मैच में आमने-सामने थे, जहां रॉक ने कोडी रोड्स को पिन किया था। Raw के अगले ही एपिसोड में रॉक ने आकर बताया था कि वो वापसी के बाद कोडी रोड्स से बदला लेंगे। ग्रेट वन अगर 2025 में वापस आते हैं, तो उन्हें अपनी बात पर अड़े रहना चाहिए।

द रॉक को कोडी रोड्स के साथ अपनी दुश्मनी खत्म करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फैंस को निराशा होगी, क्योंकि दोनों स्टार्स ने इसकी नींव रख दी है। कोडी रोड्स के पास वैसे भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है और द रॉक इसे हासिल करने का मौका शायद ही छोड़ना चाहिए। इसी वजह से ग्रेट वन को 2025 में कोडी से लड़कर उनके साथ भी अपनी दुश्मनी का अंत करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications