WWE Clash at the Castle 2024: 3 सबसे बड़े धोखे जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ सकते हैं

जानिए WWE Clash at the Castle में क्या बवाल हो सकता है?
जानिए WWE Clash at the Castle में क्या बवाल हो सकता है?

Big Betrayals Happen Clash at the Castle: WWE Clash at the Castle के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 15 जून को स्कॉटलैंड में कंपनी का धमाकेदार शो देखने को मिलेगा। आप सभी को पता है कि इस इवेंट में कंपनी को कुछ ना कुछ बड़े सरप्राइज जरूर मिलेंगे। कंपनी अभी तक पांच टाइटल मुकाबलों का ऐलान कर चुकी है।

फैंस को कुछ ऐसे मुकाबले देखने को मिल सकते हैं जिसमें किसी सुपरस्टार को बड़ा धोखा मिल सकता है। कुछ सुपरस्टार्स को अपने साथियों द्वारा धोखा मिल सकता है। हालांकि, इन चीजों के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं होता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन धोखों पर नज़र डालेंगे जो Clash at the Castle में घटित हो सकते हैं।

#3 क्या WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मुकाबले में डेमियन प्रीस्ट को मिलेगा बड़ा धोखा?

WWE Clash at the Castle में डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले से जजमेंट डे को बैन कर दिया गया है। किसी की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी। अब आप सोचेंगे कि ऐसे में डेमियन को कैसे धोखा मिल सकता है।

दरअसल प्रीस्ट को इस मुकाबले में कार्लिटो धोखा दे सकते हैं। अपनी जानकारी के लिए बता दें वो जजमेंट डे के साथ रहते हैं लेकिन ऑफिशियल तौर पर ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। डेमियन उनको जजमेंट डे में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। इस वजह से कार्लिटो उनके खिलाफ जाकर मैच में दखल दे सकते हैं। उनकी वजह से प्रीस्ट को अपना टाइटल गंवाना पड़ सकता है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार चैड गेबल को लगेगा झटका?

Clash at the Castle में सैमी ज़ेन अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मौजूदा मोमेंटम को देखकर लग रहा है कि गेबल इस बार नए चैंपियन बन जाएंगे। वो इस टाइटल को जीतना डिजर्व भी करते हैं। लेकिन उन्हें बड़ा झटका भी लग सकता है।

दरअसल आप सभी को पता है कि इस समय ओटिस और उनके बीच क्या चल रहा है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में तो गेबल के ऊपर ओटिस अटैक करने ही वाले थे। गेबल ने भी उनकी बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब वो इस चीज का बदला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में ले सकते हैं। चैड को ओटिस से बड़ा धोखा मिल सकता है।

#1 WWE सुपरस्टार जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के बीच हो सकता है बवाल

Clash at the Castle में बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करेंगी। ये बात तो तय है कि फ्यूचर में फैंस को ब्लेयर और जेड के बीच राइवलरी देखने को मिलेगी। पिछले कुछ समय में दोनों ने अपनी तीखे तेवर भी दिखाए हैं। ऐसा लगता है कि दोनों ज्यादा लंबे समय तक साथ में काम नहीं कर पाएंगे।

इस मुकाबले में ब्लेयर को कार्गिल द्वारा धोखा मिल सकता है। इस तरह की चीजें WWE में लगातार होती आ रही हैं। कार्गिल के धोखे के बाद दोनों को टाइटल से भी हाथ धोना पड़ेगा। इस तरह कंपनी को नए विमेंस टैग टीम चैंपियन देखने को मिल सकते हैं। अब देखना होगा कि जेड ये कारनामा इस बड़े इवेंट में करेंगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications