3 सबसे बड़े धोखे जो साल 2024 में WWE में देखने को मिले हैं

Ujjaval
WWE में इस साल कई स्टार्स को धोखे मिले हैं
WWE में इस साल कई स्टार्स को धोखे मिले हैं

WWE: WWE में काम करते हुए सुपरस्टार्स की आपस में दोस्ती हो जाती है। इसी बीच कुछ रेसलर्स ऑन-स्क्रीन साथ नज़र आने लगते हैं और बाद में टैग टीम के रूप में काम करते हैं। WWE में कई सारे सुपरस्टार्स अपनी दोस्ती के कारण पसंद किए जाते हैं। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन उनमें से एक बड़ा उदाहरण हैं।

Ad

इसी बीच कुछ मौकों पर सुपरस्टार्स द्वारा अपने दोस्त को धोखा भी दिया जाता है। कई रेसलर्स जलन के कारण ऐसा करते हैं, तो कुछ टॉप स्टार बनने की दौड़ में आगे निकलने के लिए बड़ा कदम उठाते हैं। 2024 में भी कुछ सुपरस्टार्स को धोखे मिले हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे बड़े धोखे के बारे में बात करेंगे, जो साल 2024 में देखने को मिले हैं।

3- WWE विमेंस चैंपियन बेली को डैमेज कंट्रोल और डकोटा काई द्वारा धोखा मिलना

youtube-cover
Ad

बेली ने डैमेज कंट्रोल फैक्शन की शुरुआत की और यह ग्रुप काफी ज्यादा सफल रहा। बाद में कायरी सेन और ओस्का भी इसमें शामिल हो गईं। बेली का कंट्रोल धीरे-धीरे ग्रुप से जाने लगा और उनकी दोस्त ही उनका मजाक बनाने लगीं। जब बेली ने Royal Rumble 2024 मैच में जीत के बाद इयो स्काई से इसका कारण पूछा, तो डैमेज कंट्रोल ने धोखा देते हुए बेली पर हमला कर दिया। उस समय फैक्शन की एक और अन्य सदस्य डकोटा काई मौजूद नहीं थीं।

बाद में उन्होंने बेली को कंफ्रंट किया और बताया कि वो डैमेज कंट्रोल के प्लान में नहीं थीं। एक एपिसोड में बेली और डकोटा काई ने टीम बनाकर डैमेज कंट्रोल का सामना किया। इसी बीच अचानक डकोटा ने बेली को धोखा दे दिया। बाद में पता चला कि डैमेज कंट्रोल और डकोटा काई साथ में हैं। उन्होंने बेली के लिए राह मुश्किल करने की कोशिश की लेकिन WrestleMania XL में बेली ने इयो स्काई को हराकर विमेंस टाइटल जीता।

2- WWE सुपरस्टार चैड गेबल ने सैमी ज़ेन को धोखा देकर फैंस को चौंकाया

youtube-cover
Ad

चैड गेबल ने सैमी ज़ेन को पिछले कुछ महीनों में काफी मदद की। सैमी ज़ेन के पास गुंथर के खिलाफ लड़ने और उनके द्वारा खेले जाने वाले माइंड गेम्स का कोई जवाब नहीं था। इसी के चलते गेबल ने सैमी का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें पूरी तरह से तैयार किया। इससे उनकी दोस्त काफी गहरी हो गई। WrestleMania XL में सैमी ने चैड द्वारा सिखाई गई चीज़ों की मदद से गुंथर को हराया और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए

सैमी ज़ेन की जीत से चैड गेबल काफी खुश थे। सैमी ने वो कर दिखाया था, जो अल्फा अकादमी के लीडर अपने परिवार और बेटी के लिए करना चाहते थे। बाद में ज़ेन ने गेबल को टाइटल के लिए मैच दिया। इस मुकाबले में चैड ने जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन सैमी ने चैंपियनशिप रिटेन रखी। गेबल इसी कारण निराश नज़र आए और उन्होंने अपने दोस्त सैमी ज़ेन पर हमला करके उन्हें धोखा दे दिया। यह काफी शॉकिंग चीज़ रही थी।

1- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का अपने भाई जिमी उसो को धोखा देकर ब्लडलाइन से बाहर कर देना

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ और जिमी उसो दोनों ही ब्लडलाइन फैक्शन का अहम हिस्सा थे। रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर चले गए और सोलो सिकोआ ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने जिमी उसो की WrestleMania XL में हार का जिक्र किया और बताया कि इसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी।

टामा टोंगा का इसके बाद डेब्यू हुआ और उन्होंने आकर जिमी उसो पर हमला किया। सोलो सिकोआ भी अपने बड़े भाई को धोखा देते हुए नज़र आए। इसी के साथ उन्होंने जिमी को फैक्शन से बाहर कर दिया। रोमन की गैरमौजूदगी में जिमी को भाई से धोखा मिला और फैक्शन से बाहर कर दिया गया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications