3 बहुत बड़े धोखे जो WWE Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने को मिले हैं

betrayals wwe royal rumble
सबसे बड़े धोखे जो WWE Royal Rumble में हुए

Royal Rumble: WWE Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट को हमेशा चौंकाने वाले मोमेंट्स के लिए जाना जाता रहा है। हर साल सुपरस्टार्स सबको चौंकाते हुए वापसी करते रहे हैं, लेकिन इस इवेंट को धोखों के लिए भी पहचान मिली है। अक्सर स्टोरीलाइंस को ऐसा रूप दिया जाता है कि जिनमें रेसलर्स अपने साथी को धोखा देकर सबको चौंका देते हैं।

Ad

Royal Rumble के 36 साल के इतिहास में हल्क होगन और द रॉक से लेकर ब्रॉक लैसनर जैसे कई महान रेसलर्स आइकॉनिक मोमेंट्स का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ दिल तोड़ देने वाले धोखे का शिकार बने हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन सबसे बड़े धोखों के बारे में जो Royal Rumble में देखने को मिल चुके हैं।

#)WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns बने थे धोखे का शिकार

youtube-cover
Ad

साल 2022 में द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र बनी रही थी, जिसमें सैमी ज़ेन ने अहम भूमिका निभाई थी। समय बीतने के साथ केविन ओवेंस के कारण ज़ेन कहीं ना कहीं द ब्लडलाइन से दूर होते जा रहे थे। इस बीच Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया।

इस मुकाबले में रेंस विजयी रहे, लेकिन मैच के बाद ट्राइबल चीफ और उनके भाइयों ने मिलकर ओवेंस को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। वहीं जब रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन से ओवेंस पर हमला करने के लिए कहा तब उन्होंने सबको चौंका कर ट्राइबल चीफ पर स्टील चेयर से अटैक कर दिया था। इस धोखे वाले सैगमेंट को मिला क्राउड रिएक्शन भी आइकॉनिक रहा था।

#)केन ने WWE Royal Rumble 1998 में द अंडरटेकर को दिया था धोखा

youtube-cover
Ad

केन और द अंडरटेकर को स्टोरीलाइन ब्रदर्स के रूप में पहचाना जाता था और उनके डार्क कैरेक्टर्स की जोड़ी उन्हें बहुत खतरनाक टीम बना रही होती थी। Royal Rumble 1998 में शॉन माइकल्स को कास्केट मैच में द अंडरटेकर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। अंडरटेकर जीत के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन तभी The New Age Outlaws समेत कई अन्य रेसलर्स ने बाहर आकर द डेडमैन पर हमला कर दिया।

इस बीच केन की एंट्री हुई, जिन्होंने रिंग में मौजूद सभी रेसलर्स को धराशाई कर दिया था। चूंकि दोनों को भाइयों के रूप में पेश किया जा रहा था, इसलिए जब केन ने अंडरटेकर पर हमला किया तो सब चौंक उठे थे। इस मैच में माइकल्स की जीत के बाद केन ने कास्केट में बंद द अंडरटेकर को जिंदा जला दिया था।

#)WWE Royal Rumble 2022 में पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को धोखा दिया

Ad

आपको याद दिला दें कि दिसंबर 2021 के एक SmackDown एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को अपने स्पेशल काउंसिल पद से बर्खास्त कर दिया था। जैसे ही ट्राइबल चीफ हेमन पर हमला करने वाले थे, तभी ब्रॉक लैसनर ने एंट्री लेकर उन्हें बचा लिया था। इस दौरान Royal Rumble 2022 में द बीस्ट को बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना था।

मैच के अंतिम क्षणों में रोमन रेंस ने एंट्री लेकर लैसनर को स्पीयर लगाया। वहीं पॉल हेमन ने रोमन रेंस को चैंपियनशिप बेल्ट से लैसनर पर हमला करने में मदद की थी। इस मुकाबले में लैश्ले जीत दर्ज कर नए चैंपियन बने, वहीं हेमन ने लैसनर को धोखा देकर दोबारा ट्राइबल चीफ के स्पेशल काउंसिल होने की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications