3 सबसे बड़ी गलतियां जो WWE Bash in Berlin 2024 में देखने को मिलीं

WWE
जानिए WWE WWE Bash in Berlin 2024 में क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE Bash in Berlin Big Mistakes (31 August 2024): WWE Bash in Berlin 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। जर्मनी में हुए इस इवेंट ने फैंस का दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक तगड़े मुकाबले देखने को मिले। सभी स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। मेन इवेंट में गुंथर और रैंडी ऑर्टन ने धमाकेदार मैच देकर इवेंट में चार चांद लगा दिए। खैर अच्छे शो के बावजूद Bash in Berlin में कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

Ad

#3 WWE Bash in Berlin में चैंपियन का पिन होना

Ad

Bash in Berlin में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर शानदार जीत हासिल की। ये मुकाबला बहुत ही अच्छा रहा लेकिन एक बड़ा मुद्दा भी है। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव को अंत में पिन किया गया।

WWE द्वारा की गई ये बुकिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं है क्योंकि सभी चैंपियंस को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। रिप्ली और प्रीस्ट को दूसरे तरीके से जीत मिलती तो अच्छा रहता। लिव की बजाए डॉमिनिक मिस्टीरियो को पिन होना चाहिए था।

#2 WWE में जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर की टीम को साथ में बनाए रखना

Ad

Bash in Berlin 2024 में एल्बा फायर और आईला डौन को हराकर बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती। दोनों ने दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया। यहां एक बुरी चीज देखने को मिली की आगे भी ब्लेयर और कार्गिल साथ में काम करती हुई नज़र आएंगी।

फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि शायद मुकाबले में जेड के ऊपर बियांका टर्न लेंगी। दोनों के बीच ड्रीम मैच सभी देखना चाहते हैं। कंपनी पिछले कुछ समय से दोनों को अलग करने के संकेत भी दे रही थी। शो में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

#1 WWE Bash in Berlin 2024 में सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स का आमना-सामना ना होना

Ad

Bash in Berlin में केविन ओवेंस को हराकर कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। सोलो सिकोआ ने कहा था कि मुकाबले में जिसकी भी जीत होगी उसे वो टक्कर देंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो कोडी और सिकोआ का कंफ्रंट बनता था।

सोलो सिकोआ अपनी ब्लडलाइन के साथ टाइटल मैच के बाद आते तो फैंस खुश हो जाते। ब्लडलाइन द्वारा कोडी के ऊपर अटैक भी किया जा सकता था। ऐसा होता तो फिर क्राउड इन दोनों की राइवलरी के लिए उत्साहित हो जाते।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications