WWE WrestleMania में Brock Lesnar के करियर की 3 सबसे बड़ी जीत जिन्हें फैंस शायद कभी भूल नहीं पाएंगे

WWE
WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को मिली है खूब सफलता (Photo: WWE.com)

Wrestlemania Brock Lesnar Biggest Win: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत ऊंचा नाम है। लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। हालांकि, SummerSlam 2023 के बाद से उनका जलवा देखने को नहीं मिला है। WrestleMania 41 अब काफी नजदीक आ रहा है। ऐसे में लैसनर को लेकर बात होना जरूरी है। इस इवेंट के इतिहास में द बीस्ट ने तगड़े मैच लड़े हैं। दिग्गजों के साथ उन्होंने अपने एक्शन से खूब मेला लूटा है। खैर इस आर्टिकल में हम WrestleMania इतिहास में द बीस्ट के 4 सबसे बड़ी जीत के बारे में जिक्र करने वाले हैं।

Ad

#4 WWE WrestleMania 19 में ब्रॉक लैसनर ने दिग्गज को हराया था

youtube-cover
Ad

WrestleMania 19 में ब्रॉक लैसनर ने अपना पहला मुकाबला लड़ा था। कर्ट एंगल ने उनके खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। करीब 21 मिनट के इस मुकाबले में दोनों ने एक-दूसरे पर खूब अटैक किया। अंत में ब्रॉक ने जबरदस्त जीत हासिल की। अपने पहले ही WrestleMania में लैसनर ने दिग्गज को हराकर धाक जमाई। इस जीत को फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे।

#3 WWE WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने तोड़ा था अंडरटेकर का गुरूर

youtube-cover
Ad

WrestleMania 30 की चर्चा तो आज भी रेसलिंग वर्ल्ड में चलती रहती है। वहां पर ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर को हराकर उनकी WrestleMania में ना हारने की 21-0 की स्ट्रीक खत्म की थी। लैसनर और टेकर के बीच करीब 25 मिनट का मैच हुआ था। अंत में जब लैसनर ने टेकर को पिन किया तो सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था। रिंगसाइड में मौजूद पॉल हेमन को भी यकीन नहीं हुआ कि लैसनर ने दिग्गज को हरा दिया।

#2 WWE WrestleMania 33 में ब्रॉक लैसनर बने थे चैंपियन

youtube-cover
Ad

WrestleMania 33 में गोल्डबर्ग ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच पांच मिनट से भी कम समय का मैच हुआ। ब्रॉक ने बहुत ही आसानी से गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। उस समय लैसनर और गोल्डबर्ग की राइवलरी बहुत ही चर्चा में थी। लैसनर ने अपने खास अंदाज में दिग्गज की हालत खराब कर दी थी। उन्होंने Survivor Series 2016 में मिली हार का तगड़ा बदला लिया था।

#1 WWE WrestleMania 34 में रोमन रेंस को मिली थी करारी हार

youtube-cover

WrestleMania 34 भी कई मायनों में ब्रॉक लैसनर के लिए सफल साबित हुआ। उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच करीब 16 मिनट का मैच हुआ। अंत में ब्रॉक ने रेंस को हराकर टाइटल रिटेन किया। उस समय सभी सोच रहे थे कि रोमन बाजी मार लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मुकाबले के अंतिम पलों में ब्रॉक ने जबरदस्त खेल दिखाया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications