3 ब्लडलाइन मेंबर्स जिनसे John Cena का WWE में मैच हो चुका है और 2 जिनसे जल्द हो सकता है

Ujjaval
जॉन सीना का WWE में कुछ ब्लडलाइन सदस्यों के साथ इतिहास रहा है (Photo: WWE.com)
जॉन सीना का WWE में कुछ ब्लडलाइन सदस्यों के साथ इतिहास रहा है (Photo: WWE.com)

Bloodline Members Faced John Cena or Match in Future: WWE में इस समय ब्लडलाइन (Bloodline) के दो वर्जन हैं। सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन में उनके अलावा जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस के ग्रुप में जिमी उसो हैं और जे उसो भी लगभग इसमें शामिल हो गए हैं। द रॉक भी ब्लडलाइन का हिस्सा साल की शुरुआत में बने थे लेकिन वो किस साइड है, या किसी को नहीं पता है। ब्लडलाइन में इस समय कई स्टार्स हैं और कुछ से जॉन सीना (John Cena) की भिड़ंत हो गई है।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना अगले साल रिटायर होने वाले हैं। 2025 की शुरुआत से वो अपने फेयरवेल टूर शुरू करेंगे और साल के अंत के साथ करियर को खत्म कर देंगे। इसी बीच सीना का ब्लडलाइन के सदस्यों से मैच देखना खास होगा। हालांकि, वो सभी सदस्यों से नहीं लड़ पाएंगे। इस आर्टिकल में हम 3 ब्लडलाइन मेंबर्स के बारे में बात करेंगे, जिनका जॉन सीना से मैच हो चुका है और 2 जिनसे जल्द हो सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में सिर्फ सिंगल्स मैच के स्टैट्स शामिल हैं। टैग टीम मैचों के विषय पर बात नहीं की गई है।)

3- जॉन सीना से मैच हो चुका है: सोलो सिकोआ ने WWE दिग्गज का सामना किया हुआ है

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ और जॉन सीना के बीच पिछले साल ही मैच देखने को मिला था। Crown Jewel 2023 में जॉन का सामना सोलो से हुआ था। इस मैच में फैंस सीना को जीतते हुए देखना चाहते थे। दिग्गज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन चीजें उनके पक्ष में नहीं गई। सोलो ने डॉमिनेट करते हुए सीना पर समोअन स्पाइक की बारिश कर दी और फिर बड़ी जीत प्राप्त कर ली। सोलो अभी ब्लडलाइन के नए ट्राइबल चीफ के तौर पर नज़र आ रहे हैं।

2- जॉन सीना से मैच हो सकता है: जेकब फाटू, WWE दिग्गज के लिए टक्कर के विरोधी होंगे

youtube-cover
Ad

जेकब फाटू ने डेब्यू के बाद से काफी ज्यादा प्रभावित किया। वो काफी कम समय में फैंस की नज़रों में आने में सफल हुए हैं। जेकब फाटू को अगर WWE बड़ा स्टार बनाना चाहती है, तो उनका दिग्गजों से मैच होना चाहिए। जॉन सीना अगले साल रिटायर होने वाले हैं और इसके पहले जेकब फाटू से उनकी भिड़ंत जरूर होनी चाहिए। इस मैच से फाटू को काफी फायदा होगा और उनके बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।

2- जॉन सीना से मैच हो चुका है: रोमन रेंस से पूर्व WWE चैंपियन के मैच बढ़िया रहे हैं

youtube-cover
Ad

WWE टीवी पर जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच दो मैच देखने को मिले हैं। यह दोनों ही काफी अच्छे रहे हैं। No Mercy 2017 में सीना और रोमन पहली बार आमने-सामने आए थे। उस समय दोनों बेबीफेस थे लेकिन फिर भी उनकी स्टोरी तगड़ी साबित हुई थी। इसमें रोमन ने जीत प्राप्त की थी। SummerSlam 2021 में हील रोमन का बेबीफेस जॉन से यूनिवर्सल टाइटल मैच हुआ। यहां भी रेंस का पलड़ा भारी रहा।

1- जॉन सीना से मैच हो सकता है: WWE स्टार जे उसो को दिग्गज के खिलाफ लड़ने से फायदा होगा

youtube-cover
Ad

जे उसो ने पिछले एक साल में खुद को साबित कर दिया है। वो मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय बेबीफेस स्टार हैं और फैंस द्वारा उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिलता है। जे ने पहले रोमन रेंस के खिलाफ काम करके अपना कद बढ़ाया है। जे असली ब्लडलाइन का हिस्सा बनने के करीब हैं लेकिन यहां से भी WWE उनके सिंगल्स रन को जारी रख सकता है। इसी बीच उन्हें सीना के खिलाफ मैच मिलता है, तो यह बड़ी चीज होगी। जे को दिग्गज के खिलाफ लड़ने से फायदा होगा, भले उनकी हार हो, या जीत।

1- जॉन सीना से मैच हो चुका है: द रॉक WrestleMania में WWE दिग्गज से लड़े हैं

youtube-cover

द रॉक और जॉन सीना के बीच दो बार WrestleMania में मैच देखने को मिला है। WrestleMania 28 में सीना और रॉक आमने-सामने थे। यह मुकाबला काफी तगड़ा रहा था और अंत में रॉक ने बड़ी जीत अपने नाम कर ली थी। एक साल बाद भी WrestleMania 29 में दोबारा वो आमने-सामने आए। इस बार WWE चैंपियनशिप दांव पर थी। इसमें सीना की जीत हुई और वो WWE टाइटल जीत गए। यह दुश्मन आज भी फैंस याद करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications