डब्लू डब्लू ई (WWE) के अगले पीपीवी क्लैश ऑफ़ चैंपियंस में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इवेंट में कुल 10 टाइटल डिफेंड किये जाएंगे। जिसमें सिर्फ 24/7 चैंपियनशिप ही नहीं होगी। शो में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस का सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन से होगा। ब्रॉन और सैथ इस समय रॉ टैग टीम चैंपियंस भी हैं और वो इस टाइटल को भी डिफेंड करेंगे।
वहीं दूसरी ओर, WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी किंग्सटन का सामना रैंडी से होगा। इन दोनों स्टार्स के बीच का ये फ्यूड अब काफी ज्यादा पर्सनल हो गया है। जिसमें दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के करियर और निजी जिंदगी को लेकर हमला बोल रहे हैं। तो आइये जानते इस बार पीपीवी में कौन से तीन स्टार है जो अपना टाइटल बचा सकते हैं:
#3 बेली-स्मैकडाउन लाइव विमेंस चैंपियनशिप
![Eसà¥à¤®à¥à¤à¤¡à¤¾à¤à¤¨ विमà¥à¤à¤¸ à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1c302-15684502439526-800.jpg 1920w)
पीपीवी में बेली का सामना शार्लेट फ्लेयर से होगा। ये दोनों स्टार इससे पहले रॉ में टैग टीम मैच भी लड़ चुकी हैं। इस मैच में बेली की पार्टनर उनकी बेस्ट फ्रेंड साशा बैंक्स बनी थी, वहीं शार्लेट फ्लेयर के साथ बैकी लिंच थी। इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से WWE इस मैच में किसी भी तरह से बेली को हारना नहीं चाहेगी।
ये भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर ने UFC चैंपियन खबीब नर्मागोमेडोव की तुलना 16 बार के पूर्व चैंपियन से की
बेली हाल में ही हील टर्न ले चुकी हैं तो WWE उनके इस किरदार को और बेहतर बनाने के लिए इस मैच को डिसक्वॉलिफिकेशन पर भी खत्म कर सकता है। इससे बेली के हील टर्न को फायदा मिलेगा और फैंस शार्लेट के फेस टर्न पर ध्यान दे सकेंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# 2 शिंस्के नाकामुरा - इंटरकॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप
![ शिà¤à¤¸à¥à¤à¥ नाà¤à¤¾à¤®à¥à¤°à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e6ca2-15684502887442-800.jpg 1920w)
शिंस्के नाकामुरा इस समय WWE के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो इस समय हील की भूमिका को बेहतर तरह से निभा रहे हैं। इस दौरान उनके किरदार में सिर्फ एक कमी थी, वो बेहतर तरह से प्रोमो नहीं कर पा रहे थे, लेकिन WWE ने उनकी इस कमी को भी अब छिपा दिया है। वो इस समय सैमी जेन के साथ नज़र आ रहे है।एक तरफ जहां जेन लगातार अच्छे प्रोमो कर रहें है, वहीं दूसरी तरफ नाकामुरा अपने हील एक्ट्स कर रहे हैं।
वहीं पीपीवी में उनका सामना द मिज़ होगा। इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि मिज़ इस बार ये टाइटल अपने नाम कर रहें है क्योंकि मिज़ इस समय रॉ के स्टार है और इंटरकॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा है। इसके अलावा नाकामुरा को बेहतर हील बनाने के लिए WWE अभी इस तरह का फैसला नहीं लेगी। कंपनी उन्हें बेहतर हील बना कर आगे मेन इवेंट में भी ला सकती है।
#1 सैथ रॉलिंस-यूनिवर्सल चैंपियनशिप
![सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7d710-15684503522281-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस के लिए ये साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस साल रॉयल रंबल अपने नाम की। इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया में लैसनर को हराकर पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी, हालांकि वो कुछ समय बाद ये टाइटल हार गए थे, लेकिन उन्होंने समरस्लैम में एक बार फिर से लैसनर को क्लीन हरा कर टाइटल अपने नाम किया था। वो WWE उन चुनिंदा स्टार्स में से एक है, जिन्होंने दो बार लैसनर को हराया है। इसके पीछे सबसे कारण यह है कि WWE उन्हें इस समय रॉ का फेस मानती हैं और फैंस भी उनका सपोर्ट करते हैं.
ऐसे में इस बात की बेहद कम है कि बीस्ट को हारने के बाद WWE सैथ को इस तरह से टाइटल हराने के लिए बुक करेगी। जिस वजह से उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही स्टार्स को पिनफॉल से बचाने के लिए WWE ब्रे वायट के हमले को प्लान कर सकती है। इससे दोनों ही स्टार्स हार से बच जाएंगे और हैल इन द सेल के लिए एक धमाकेदार मैच की भी घोषणा हो जाएगी।