WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में मौजूद 3 Superstars जिन्हें अपना आखिरी मैच लड़े 2 या उससे ज्यादा साल हो गए हैं

Ujjaval
WWE में कुछ स्टार्स लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए हैं
WWE में कुछ स्टार्स लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए हैं (Photo: WWE.com)

Contracted WWE Superstars No Match 2 or More Years: WWE में हर एक सुपरस्टार खुद का नाम बनाते हुए आगे आना चाहता है लेकिन कम्पटीशन काफी ज्यादा है। इसी वजह से कई रेसलर्स पीछे रह जाते हैं और उन्हें टीवी टाइम नहीं मिलता है। इसी बीच कुछ स्टार्स चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं।

Ad

इस समय कई ऐसे रेसलर्स हैं, जिन्हें रिंग में नज़र आए हुए 2 या उससे ज्यादा साल हो गए हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में मौजूद 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें अपना आखिरी मुकाबला लड़े हुए 2 या उससे ज्यादा साल बीत गए हैं।

3- पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP को रिंग से दूर हुए 2 साल हो गए हैं

youtube-cover
Ad

MVP ने WWE में सालों तक काम किया था और वो एक अच्छे मिड कार्ड सुपरस्टार रहे थे। 2020 में वापसी करने के बाद उन्होंने रेसलिंग जारी रखी और मैनेजर का किरदार निभाया लेकिन पिछले दो साल से वो रिंग में नज़र ही नहीं आए हैं। इसी बीच वो टीवी पर ओमोस के मैनेजर के तौर पर काम करते हुए दिखे हैं। MVP का WWE रिंग में आखिरी मुकाबला 18 जुलाई 2022 को आया था

वो Raw के एपिसोड में ओमोस के साथ टीम बनाकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ लड़ते हुए नज़र आए थे। इस मुकाबले में MVP और ओमोस की हार हुई थी। इसके बाद से MVP को दोबारा रिंग में नहीं देखा गया है। बड़ी बात यह है कि वो काफी समय से टीवी पर भी नज़र नहीं आए हैं। ऐसा महसूस हो रहा है कि MVP का इन-रिंग करियर अब खत्म हो गया है और वो शायद आगे भी WWE टीवी पर मैनेजर के तौर ही नज़र आएंगे।

2- बिग ई को WWE में अपना आखिरी मैच लड़े 2 साल से ज्यादा हो गया है

youtube-cover
Ad

बिग ई इस समय चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। 11 मार्च 2022 को SmackDown के एक एपिसोड में बिग ई टैग टीम मैच का हिस्सा थे। उन्होंने कोफी किंग्सटन के साथ टीम बनकर रिज हॉलैंड और शेमस का सामना किया था। यह मुकाबला काफी निराशाजनक रहा क्योंकि बिग ई बुरी तरह चोटिल हो गए। रिज के बेली टू बेली सुपलेक्स पर बिग ई की लैंडिंग गर्दन के बल हो गई।

इसी वजह से वो चोटिल हो गए और फिर उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। बिग ई लगातार अपनी चोट को लेकर अपडेट देते आए हैं लेकिन अभी तक वो लड़ने के लिए क्लियर नहीं हुए हैं। मौजूदा समय में उनकी रिंग में वापसी की उम्मीद भी बेहद कम है। ऐसा लग रहा है कि बिग ई का करियर शायद खत्म हो गया है। अगर वो रिंग में वापस आने का मन बनाते भी हैं, तो उन्हें कई और सालों तक रुकना होगा और अपनी चोट के पूरी तरह से सही होने का इंतजार करना होगा।

1- WWE सुपरस्टार बो डैलस को रिंग में आखिरी बार नज़र आए लगभग 5 साल हो गए हैं

youtube-cover
Ad

बो डैलस इस समय WWE के साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले वो अंकल हाउडी के कैरेक्टर में ब्रे वायट के साथ भी नज़र आए थे। उनका Wyatt Sick6 फैक्शन फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बना है। डैलस ने सालों तक WWE में काम किया लेकिन वो कभी टॉप पर नहीं पहुंच पाए। डैलस के इस दूसरे रन से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

कई लोग यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि बो डैलस ने अपना आखिरी मैच 2019 में लड़ा था। उन्हें रिंग में नज़र आए लगभग 5 साल हो गए हैं। उनका WWE टीवी पर आखिरी मुकाबला Crown Jewel 2019 में आया था, जहां उन्होंने कर्टिस एक्सल के साथ टीम बनाकर टैग टीम टर्मोइल मैच में हिस्सा लिया था। बाद में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर दोबारा अपने साथ जोड़ लिया। देखना होगा कि डैलस का इतने सालों बाद पहला मैच किस स्टार के खिलाफ आता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications