WWE SummerSlam इतिहास के 3 सबसे विवादित पल जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं

WWE
WWE SummerSlam का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है (Photo: WWE.com)

Summerslam Controversial Moments: ट्रिपल एच के एरा में अभी तक WWE के सभी प्रीमियम लाइव इवेंट सफल रहे हैं। कंपनी का अगला बड़ा इवेंट अगले महीने की शुरूआत में समरस्लैम (SummerSlam) होगा। फैंस इस शो के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज इस इवेंट में देखने को मिलेंगे।

SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट का इतिहास काफी लंबा रहा है। कुछ अच्छे और कुछ बुरे मोमेंट्स भी फैंस को देखने को मिले हैं। कई बार तगड़े विवादित पल भी हुए जो हमेशा चर्चा का विषय रहे। इस आर्टिकल में हम SummerSlam में हुए उन 3 विवादित मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं।

#3 WWE SummerSlam 2016 में ब्रॉक लैसनर ने खोया था अपना आपा

साल 2016 में ब्रॉक लैसनर काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने UFC 200 में मार्क हंट को हराया। इसके बाद WWE रिंग में उनका रैंडी ऑर्टन के साथ तगड़ा विवाद हुआ। ऑर्टन ने फ्यूड के दौरान लैसनर के ऊपर ड्रग टेस्ट में फेल होने को लेकर ताना भी मारा। SummerSlam 2016 में ऑर्टन और लैसनर के बीच मुकाबला हुआ। फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन अंत में चीजें बिल्कुल भी सही नहीं रहीं।

द बीस्ट ने रैंडी के सिर पर लगातार पंच मारने शुरू कर दिए थे। द वाइपर के सिर से खून निकलने लग गया था। कई लोगों को लगता है कि ब्रॉक उस समय ऑफ-स्क्रिप्ट चले गए थे। लैसनर ने इस दौरान रेफरी की भी नहींं सुनी। द बीस्ट ने ऑर्टन के खिलाफ टेक्निकल नॉकआउट के जरिए जीत हासिल की थी लेकिन इस मुकाबले को हमेशा विवादित माना जाता है।

#2 WWE SummerSlam 2015 में जॉन सीना को लगा था झटका

youtube-cover

WWE रिंग में पिछले कुछ सालों में कई सेलिब्रिटी की उपस्थिति देखने को मिली है, उनमें से एक दैनिक टॉक शो होस्ट जॉन स्टीवर्ट भी शामिल हैं। स्टीवर्ट ने साल 2015 में सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने अपने दुश्मन का पक्ष लिया। स्टीवर्ट ने SummerSlam 2015 को होस्ट किया था। इस शो में जॉन सीना और सैथ रॉलिंस के बीच विनर टेक्स ऑल मैच भी हुआ था।

सैथ के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप थी और सीना यूएस चैंपियन थे। इवेंट से पहले रॉलिंस की स्टीवर्ट के साथ बहस हुई थी। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि वो मैच के दौरान रॉलिंस के ऊपर अटैक करेंगे। हालांकि, स्टीवर्ट ने सीना के ऊपर अटैक कर सभी को चौंका दिया था। दरअसल वो नहीं चाहते थे कि सीना, रिक फ्लेयर (16 बार वर्ल्ड चैंपियन) के रिकॉर्ड को पार करें। सीना ने बाद में रेड ब्रांड के एपिसोड में इसका बदला लिया था।

#1 WWE SummerSlam 2013 में फैंस को आया बहुत गुस्सा

youtube-cover

SummerSlam 2013 में जॉन सीना और डेनियल ब्रायन के बीच महामुकाबला हुआ था। सीना के पास उस समय WWE चैंपियनशिप थी। सीना को उस दौरान इंजरी भी आ गई थी लेकिन उन्होंने मुकाबले के लिए मना नहीं किया। इस वजह से फैंस ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।

डेनियल ब्रायन ने अंत में टाइटल जीता और कुछ फैंस को खुशी हुई। ट्रिपल एच इस मैच में गेस्ट रेफरी की भूमिका में थे। उन्होंने अचानक डेनियल के ऊपर अटैक कर दिया। इसका फायदा रैंडी ऑर्टन को मिला। उन्होंने ब्रायन के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया। डेनियल की हार पर फैंस काफी गुस्सा हुए थे, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now