Current Champions Most Instagram Followers: WWE में रहते हुए हर सुपरस्टार अपना बड़ा नाम बनाना चाहता है। इसके लिए स्टार्स कड़ी मेहनत करते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। किसी भी रेसलर को कितने लोग पसंद करते हैं और वो कितने फेमस हैं, इसका एक अंदाजा सोशल मीडिया द्वारा लगाया जा सकता है। जिन रेसलर्स को ज्यादा फॉलो किया जाता है, वो फैंस के बीच उतने ही चर्चा का विषय होते हैं।WWE में इस समय कई सारे बड़े स्टार्स बतौर चैंपियन काम कर रहे हैं। उनमें से किसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, यह जानना हर किसी के लिए रोचक चीज़ होगी। इस आर्टिकल में हम WWE के 3 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।3- WWE विमेंस चैंपियन बेली के 3.6 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं View this post on Instagram Instagram Postबेली के पास इस समय WWE विमेंस चैंपियनशिप है और वो SmackDown ब्रांड में काम कर रही हैं। बेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार इंस्टाग्राम पर स्टोरी-पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बेली के इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अभी तक 2,226 पोस्ट डाल चुकी हैं। बेली इसी बीच 1161 लोगों को फॉलो भी करती हैं।बेली को WWE में रहते हुए एक दशक से ज्यादा हो गया है और वो हमेशा से ही अपने काम के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय रही हैं। इसी वजह से उनके ढेरों फैंस हैं। बेली के चैंपियनशिप रन की बात करें, तो यह अभी तक अच्छा रहा है। उन्होंने WrestleMania XL में यह टाइटल जीता था और अब वो SummerSlam 2024 में इसे दांव पर लगाते हुए नज़र आएंगी।2- WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन फिन बैलर के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं View this post on Instagram Instagram Postफिन बैलर WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो सालों से इस कंपनी में काम कर रहे हैं और इसी वजह से WWE देख रहे फैंस के बीच वो जरूर परिचित हैं। यही उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फॉलोअर्स की संख्या होने का कारण हैं। फिन के मौजूदा समय में इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।फिन बैलर ने अभी तक 3,259 पोस्ट डाली है और वो 804 लोगों को फॉलो करते हैं। उनकी पोस्ट की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इंस्टाग्राम पर कितने समय से एक्टिव हैं। फिन के पास अभी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है। कुछ समय पहले ही उन्होंने जेडी मैकडॉना के साथ मिलकर ऑसम ट्रुथ (आर-ट्रुथ और द मिज़) की बादशाहत खत्म करते हुए यह टाइटल जीते थे। उम्मीद है कि फिन बतौर चैंपियन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे।1- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल के इंस्टाग्राम पर 26.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल के पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने इस टाइटल को Crown Jewel 2023 इवेंट में रे मिस्टीरियो को हराकर जीता था। इसके बाद से वो चैंपियन बने हुए हैं। लोगन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 26.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो कई WWE स्टार्स से आगे हैं क्योंकि रेसलिंग में कदम रखने से पहले वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस थे।उन्होंने यूट्यूब चैनल के जरिए काफी नाम कमाया और फिर बॉक्सिंग में हाथ आजमाया। अभी वो WWE में हैं। लोगन को दुनिया के सबसे फेमस सोशल मीडिया स्टार्स में से एक माना जाना गलत नहीं होगा। इसी वजह से WWE द्वारा उन्हें पुश मिलता है। वो पैसों के मामले में कंपनी को हर तरह से फायदा कराते हैं। अगर उनकी प्रोफाइल की बात करें, तो वो अभी तक 1233 पोस्ट डाल चुके हैं और वो सिर्फ 847 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। लोगन के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ते हैं।(नोट: इस आर्टिकल में दिए गए फॉलोअर्स, पोस्ट्स की संख्या और अन्य जानकारी 10 जुलाई 2024 तक की है। आगे जाकर इनमें बदलाव संभव है।)