भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali के करियर के 3 शर्मनाक पल जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद करना नहीं चाहेंगे

WWE
पढ़िए WWE दिग्गज द ग्रेट खली की कब-कब आलोचना हुई? (Photo: WWE.com)

Embarrassing Moments The Great Khali Career: WWE में साल 2006 में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने एंट्री की थी। कंपनी में आते ही वो छा गए थे क्योंकि उन्होंने अंडरटेकर से पंगा लिया था। बहुत जल्द उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल कर ली थी। इसके बाद खली की कुछ बड़े स्टार्स के साथ राइवलरी रही। खली का WWE में जैसे-जैसे करियर आगे बढ़ा, वैसे-वैसे वो कमजोर होते गए। धीरे-धीरे उन्होंने अपना मोमेंटम भी खो दिया था।

Ad

करियर के आखिरी चरण में वो कई मैच हारे और कुछ कॉमेडी सैगमेंट में भी हिस्सा लेते हुए दिखे। इस वजह से उन्हें कई शर्मनाक पलों का सामना भी करना पड़ा। खैर इस आर्टिकल में हम खली के करियर के उन 3 शर्मनाक पलों के बारे में बात करेंगे जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद करना नहीं चाहेंगे।

#3 WWE Royal Rumble में बेथ फीनिक्स द्वारा एलिमिनेट होना

youtube-cover
Ad

साल 2010 का Royal Rumble खली के लिए बहुत ही शर्मनाक रहा। खली ने 5वें नंबर पर एंट्री की और उस समय सीएम पंक ही रिंग में अकेले थे। खली के बाद बेथ फीनिक्स ने रंबल मैच में प्रवेश किया। ये देखकर सभी लोग चौंक गए थे।

उस दौरान सभी को लगा था कि खली आराम से फीनिक्स को रिंग से बाहर कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेथ ने खली को किस किया और इस चीज में वो फंस गए। इसका फायदा बेथ ने उठाया और खली को रिंग के बाहर कर सभी को हैरानी में डाल दिया। भारतीय दिग्गज के करियर का ये सबसे खराब पल था।

#2 WWE WrestleMania 23 में द ग्रेट खली का खराब प्रदर्शन

youtube-cover
Ad

द ग्रेट खली का करियर तो सही रहा है लेकिन रिंग में उनकी खराब प्रदर्शन करने के कारण कई बार उनकी आलोचना भी हुई। WrestleMania 23 में खली का केन से मुकाबला हुआ था। इस मैच के लिए सभी उत्साहित थे क्योंकि ये दो बड़े स्टार्स का मैच था। आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन ये WrestleMania इतिहास का सबसे घटिया मैच साबित हुआ।

करीब पांच मिनट ये मुकाबला चला। खली ने जीत हासिल की लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही बेकार रहा था। पूरे मैच में केन हावी रहे। खली को इस मैच में बहुत संघर्ष करना पड़ा था। ये देखकर वहां मौजूदा फैंस भी नाराज हुए। कंपनी के ऊपर भी खराब बुकिंग के आरोप लगे थे। इसे खली के करियर का सबसे शर्मनाक पल कहा जा सकता है।

#1 WWE Raw के एपिसोड में द ग्रेट खली का बना मजाक

youtube-cover
Ad

द ग्रेट खली ने अंडरटेकर के खिलाफ जाकर WWE में अपनी धमाकेदार शुरूआत की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके पांच साल बाद वो टूथ फेयरी के रूप में तैयार होते हुए नज़र आएंगे। 2 मई, 2011 को Raw के एपिसोड में ऐसा हुआ था और ये खली के करियर के शर्मनाक पलों में से एक बन गया।

दरअसल ये कारनामा द रॉक के जन्मदिन के अवसर पर हुआ था। बैकस्टेज रॉक अन्य सुपरस्टार्स के साथ अपना बर्थडे मना रहे थे। द ग्रेट वन की टूथ फेयरी फिल्म से प्रेरित होकर, खली टूथ फेयरी के रूप में दिखाई दिए। उनके इस ड्रेशअप का काफी मजाक भी बना था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications