Womens Stars Boyfriends Not Part WWE: WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग जगत में फैंस नए-नए स्टार्स को आते हुए देखना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों में रोस्टर काफी बदला है और खासकर विमेंस डिवीजन बेहतर हो गया है। कई सारे सुपरस्टार्स को कंपनी ने NIL कॉन्ट्रैक्ट में साइन करके तैयार किया, तो इंडिपेंडेंट सर्किट की कुछ लोकप्रिय स्टार्स भी WWE का हिस्सा बन गईं। इस समय WWE में कई विमेंस स्टार्स हैं, जिनके जीवन साथी किसी और कंपनी में हैं। सबसे बड़ा उदहारण रिया रिप्ली और ज़ेलिना वेगा जैसी स्टार्स का है, जिनके पति इस समय AEW में हैं। साथ ही WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन चेल्सी ग्रीन के पति मैट कार्डोना इंडिपेंडेंट सर्किट पर नज़र आ रहे हैं। बता दें कि कुछ विमेंस स्टार्स की शादी नहीं हुई है लेकिन उनके बॉयफ्रेंड रेसलर्स हैं और वो WWE नहीं, किसी अन्य कंपनी में काम कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही 3 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके बॉयफ्रेंड WWE का हिस्सा नहीं हैं। 3- ज़ोई स्टार्क के बॉयफ्रेंड टॉम होवार्ड WWE में नज़र आ चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postज़ोई स्टार्क WWE के Raw ब्रांड में काम कर रही हैं और उन्हें शानदार इन-रिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। स्टार्क अपने निजी जीवन को काफी प्राइवेट रखती हैं लेकिन उनके बॉयफ्रेंड के बारे में रेसलिंग फैंस अच्छे से जानते हैं। बता दें कि स्टार्क इस समय टॉम होवार्ड के साथ रिलेशनशिप में हैं। टॉम मौजूदा समय में एक ट्रेनर हैं लेकिन वो पहले एक प्रोफेशनल रेसलर हुआ करते थे। टॉम होवार्ड ने 2012 में रेसलिंग करना छोड़ दिया था और इसके पहले वो 1998 से लेकर 2000 तक WWE में कुछ मैचों का हिस्सा रहे। 55 साल के टॉम और स्टार्क दोनों ही साथ में अमूमन फोटो डालते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार वो 2013 में पहली बार मिले थे और इसके बाद से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। 2- WWE स्टार रॉक्सेन परेज़ के बॉयफ्रेंड इंडिपेंडेंट रेसलर है View this post on Instagram Instagram Postरॉक्सेन परेज़ के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम किया और अपना बड़ा नाम बनाया। WWE में आने के बाद परेज़ NXT की सबसे बड़ी विमेंस स्टार बनी। उनका चैंपियन के तौर पर रन काफी अच्छा रहा और कुछ हफ्तों पहले ही इसका अंत देखने को मिला। परेज़ अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखती हैं। 2022 से परेज़ इंडिपेंडेंट रेसलर जिनो मेडिना को डेट कर रही हैं और दोनों अभी भी साथ हैं। जिनो मेडिना काफी सालों से रेसलिंग कर रहे हैं और वो GCW, Impact Wrestling और MLW जैसे लोकप्रिय प्रमोशन में काम कर चुके हैं। परेज़ के बॉयफ्रेंड के बारे में कई फैंस को इसके पहले शायद पता नहीं होगा। 1- WWE विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन लायरा वैल्किरिया के बॉयफ्रेंड भी रेसलर हैं View this post on Instagram Instagram Postलायरा वैल्किरिया ने WWE में कदम रखने के बाद से काफी अच्छा काम किया है। NXT में बड़ा नाम बनाने के बाद मेन रोस्टर पर भी लायरा ने खुद को मिले सभी मौकों को भुनाया है। कुछ समय पहले ही वो WWE इतिहास की पहली विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गईं। लायरा के रिलेशनशिप के बारे में पिछले साल ही पता चला था। लाया 11 साल से इंडिपेंडेंट रेसलर एलजे क्लेअरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल दोनों ने अपने रिलेशनशिप को फैंस के सामने रखते हुए सगाई कर ली थी। एलजे इस समय NOAH में काम कर रहे हैं और उन्होंने कई प्रमोशन में अपनी छाप छोड़ी हैं। दूसरी ओर उनकी गर्लफ्रेंड लायरा अभी WWE में कमाल कर रही हैं और विमेंस डिवीजन में काफी तेजी से आगे बढ़ते हुए अपना नाम बना रही हैं। लायरा से बेहतर विमेंस ऐसी टाइटल रन की उम्मीद है।