3 पूर्व चैंपियंस जिनकी Triple H के एरा में WWE में वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE
क्या इन WWE स्टार्स की वापसी संभव है? (Photo: WWE.com)

Former Champions Return Triple H Era Very Difficult: WWE में इस समय बहुत बढ़िया काम हो रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में कंपनी में काफी बदलाव हो चुके हैं। अब फ्यूचर को देखते हुए काम हो रहा है और रोस्टर में मौजूद सभी स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश दिया जा रहा है। WWE अब कुछ ही नामों के ऊपर निर्भर नहीं है। कई ऐसे रेसलर्स मौजूद हैं जो अपनी कला से कंपनी को आगे बढ़ाने का दम रखते हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन पूर्व चैंपियंस की बात करेंगे जिनकी ट्रिपल एच के एरा में WWE में वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

Ad

#3 WWE में रायबैक का आना अब बहुत मुश्किल है

youtube-cover
Ad

रायबैक ने WWE में साल 2004 से 2016 तक काम किया था। उन्होंने इस दौरान अच्छा काम किया और दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। WWE से जाने के बाद उनका प्रो रेसलिंग करियर कुछ खास नहीं रहा है।

WWE से जाने के बाद वो लगातार विवादों में भी रहे। ट्रिपल एच के ऊपर आए दिन वो कुछ ना कुछ आरोप लगाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने द गेम के ऊपर पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस लिहाज से देखा जाए तो उनकी वापसी अब WWE में संभव नहीं है।

#2 क्या WWE में अल्बर्टो डेल रियो की वापसी होगी?

youtube-cover
Ad

अल्बर्टो डेल रियो का करियर WWE में शानदार रहा। कई बार वो चैंपियन भी रहे। फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया। रियो से कई बार WWE में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया है। उन्होंने वापसी की इच्छा भी जताई है लेकिन अब मामला काफी कठोर हो चुका है।

दरअसल रियो का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनकी छवि अच्छी नहीं मानी जाती है। WWE अब अपने नियमों के ऊपर बहुत सख्त रहता है। कंपनी विवादित स्टार्स से दूरी बनाकर रखती है। इस लिहाज से देखा जाए तो ट्रिपल के एरा में रियो की वापसी काफी मुश्किल है।

#1 WWE दिग्गज गोल्डबर्ग की उम्र अब उनके ऊपर पड़ सकती है भारी

youtube-cover
Ad

रेसलिंग की दुनिया में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम है। Elimination Chamber 2022 में उन्होंने अपना अंतिम मैच WWE में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ा था। वो अब 57 साल के हो चुके हैं। WWE रिंग में उनके अंतिम कुछ मैच बिल्कुल भी सही नहीं रहे थे। गोल्डबर्ग द्वारा बहुत गलतियां देखने को मिली थीं।

ट्रिपल एच के एरा में एक्शन पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। रिंग में हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाना अब गोल्डबर्ग के बस की बात नहीं है। उनकी वापसी से कंपनी को भी ज्यादा फायदा नहीं होगा। पूर्व चैंपियन ने अंतिम मैच लड़ने की इच्छा भी जताई है लेकिन अब ये शायद मुमकिन नहीं हो पाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications