WWE: WWE में काम करने वाले हर एक सुपरस्टार का सपना होता है कि उसे लगातार जबरदस्त सफलता मिले। इसी बीच रेसलर्स चैंपियन बनकर फैंस के सामने खुद को बड़े स्टार के रूप में प्रदर्शित करने में भी काफी रुचि रखते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद अभी रोस्टर में कई रेसलर्स हैं, जिन्होंने WWE में कोई टाइटल नहीं जीता है। पिछले कुछ समय में WWE द्वारा कई रेसलर्स को रिलीज किया गया है। इसमें कुछ पूर्व चैंपियन भी शामिल रहे हैं। इसी बीच कुछ ऐसे स्टार थे, जो कभी WWE में टाइटल नहीं जीत पाए। इस आर्टिकल में हम तीन पूर्व सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE में काफी समय तक रहे लेकिन उन्होंने कोई चैंपियनशिप नहीं जीती। 3- पूर्व WWE सुपरस्टार लेसी एवंस View this post on Instagram Instagram Postलेसी एवंस ने 2014 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल तक इंडिपेंडेंट प्रमोशन का हिस्सा रहने के बाद आखिर लेसी एवंस ने 2016 में WWE में कदम रखा। इसके बाद वो काफी समय तक NXT ब्रांड का हिस्सा रहीं और 2018 से वो मेन रोस्टर पर नज़र आने लग गईं। वो बैकी लिंच समेत कई सारी टॉप स्टार्स के खिलाफ मैच का हिस्सा बनने में सफल हुईं। इसी बीच उन्होंने कुछ मौकों पर चैंपियनशिप के लिए भी चैलेंज किया। लेसी एवंस को इसके बावजूद कभी चैंपियन बनने का मौका नहीं मिल पाया। लेसी की बुकिंग में समय के साथ गिरावट देखने को मिली और फिर अगस्त 2023 में एवंस का WWE में आखिरी मैच आया। इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। लेसी ने साफ कर दिया है कि वो शायद कभी WWE में वापसी नहीं करेंगी। 2- पूर्व WWE सुपरस्टार ईवा मैरी View this post on Instagram Instagram Postईवा मैरी हमेशा से रेसलिंग जगत में अपने लुक्स के कारण चर्चा का विषय रही हैं। रेसलिंग स्किल्स के मामले में वो उतनी खास नहीं थीं और इसी वजह से उन्हें कभी बड़ी सफलता नहीं मिली। वो WWE में दो अलग-अलग मौकों पर काम करते हुए नज़र आई हैं। वो 2013 में WWE का हिस्सा बनी थीं और वो 2017 तक कंपनी के साथ थीं। इसी बीच उन्होंने कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती। 2020 में WWE के साथ ईवा ने दोबारा नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इस बार फैंस को काफी उम्मीदें थी और सभी को लगा था कि मैरी काफी सुधार के साथ दोबारा WWE का हिस्सा बनी हैं। ऐसा कुछ नहीं था और फैंस को उनका यह दूसरा रन भी काफी बोरिंग लगा। यही अंत में उनके रिलीज का कारण भी बना। नवंबर 2021 में WWE ने एक साथ कई सारे स्टार्स को रिलीज किया और इसमें ईवा का नाम भी मौजूद था। इसके बाद से मैरी पूरी तरह से रेसलिंग से दूर हैं। ईवा को जरूर मलाल होगा कि वो अपने WWE रन के दौरान कभी चैंपियन नहीं बन पाईं। 1- पूर्व WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली View this post on Instagram Instagram Postमुस्तफा अली ने WWE में काफी सालों तक काम किया। वो 2016 में WWE का हिस्सा बने थे। असल में उन्होंने 205 Live द्वारा अपना नाम बनाया। बाद में वो पूरी तरह से मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए। मुस्तफा ने कुछ मौकों पर चैंपियनशिप मैचों में भी हिस्सा लिया लेकिन वो कभी टाइटल पर कब्जा नहीं कर पाए। अली को 2023 में WWE द्वारा रिलीज किया गया। अपने लगभग 7 साल के रन के दौरान मुस्तफा कभी भी चैंपियन नहीं बन पाए और यह जानकर कई फैंस जरूर शॉक रह गए होंगे। अली ने WWE से रिलीज होने के बाद इंडिपेंडेंट सर्किट पर नाम बनाया। वो मौजूदा समय में TNA Wrestling का हिस्सा हैं और यहां बतौर X-डिवीजन चैंपियन के तौर पर काम कर रहे हैं। WWE में इतने समय रहने के बावजूद वो चैंपियन नहीं बन पाए और TNA में जाने के कुछ समय बाद ही उनका चैंपियन बनना शानदार चीज़ है।