Roman Reigns के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ने वाले 3 पूर्व WWE Superstars जो अभी AEW में काम कर रहे हैं

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स AEW का हिस्सा बन चुके हैं
कुछ WWE सुपरस्टार्स AEW का हिस्सा बन चुके हैं

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का पिछले तीन सालों से डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है। उनके पास पेबैक (Payback 2020) से यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में WWE टाइटल पर भी कब्जा कर लिया था। अभी वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर नज़र आ रहे हैं।

रोमन रेंस ने अपने चैंपियनशिप रन के दौरान कई स्टार्स के खिलाफ टाइटल को दांव पर लगाया है और इसे रिटेन किया है। उनके कुछ पूर्व विरोधी अब AEW का हिस्सा बन गए हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ने वाले 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो अब AEW का हिस्सा बन गए हैं।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns के पूर्व दुश्मन Cesaro अब AEW का हिस्सा हैं

youtube-cover

रोमन रेंस ने WrestleMania 37 में चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसके बाद WrestleMania Backlash के लिए उनकी सिजेरो के साथ दुश्मनी चली। दोनों के बीच एक तगड़ा मैच देखने को मिला और यहां रेंस ने बिना किसी चीटिंग के सिजेरो को हराकर टाइटल को रिटेन रखा।

सिजेरो इसके बाद थोड़े समय तक WWE में नज़र आए। फरवरी 2022 में उन्होंने कंपनी से जाने का फैसला किया और कुछ महीनों बाद वो AEW का हिस्सा बन गए। उन्होंने Forbidden Door 2022 के द्वारा All Elite Wrestling में डेब्यू किया। इसके बाद से वो लगातार खुद को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। वो अभी AEW में क्लॉडियो कास्टगनोली नाम से नज़र आ रहे हैं।

2- डेनियल ब्रायन/ब्रायन डेनियलसन

youtube-cover

डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस की दुश्मनी हर किसी को याद होगी। दोनों ही रेसलर्स के बीच Royal Rumble 2021 के बाद से ही स्टोरीलाइन शुरू हो गई थी। रोमन रेंस ने Elimination Chamber और Fastlane 2021 में डेनियल ब्रायन को हराया। WrestleMania 37 में भी रेंस ने ब्रायन और ऐज का सामना किया और उन्हें यहां भी बड़ी जीत मिली

डेनियल ब्रायन का इसके बाद रोमन रेंस के खिलाफ एक SmackDown के एपिसोड में मैच हुआ था। यहां शर्त थी कि ब्रायन की हार हुई, तो वो ब्लू ब्रांड को छोड़ देंगे। रेंस ने ब्रायन को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। इसके बाद डेनियल ने WWE को अलविदा कहा। उन्होंने All Out 2021 द्वारा AEW में डेब्यू किया और इसके बाद से वो इसी प्रमोशन के लिए काम करते हुए नज़र आ रहे हैं।

1- ऐज/एडम कोपलैंड

youtube-cover

ऐज ने WWE में रहते हुए सफलता हासिल की। उनकी रोमन रेंस के खिलाफ दुश्मनी काफी खास थी। ऐज ने Royal Rumble 2021 मैच जीतकर रोमन रेंस को WrestleMania 37 में चैलेंज किया। रेंस ने इस शो में ऐज और ब्रायन को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराया। ऐज, रोमन के खिलाफ एक सिंगल्स मैच डिजर्व करते थे और इसी वजह से उनके बीच Money in the Bank 2021 में मैच हुआ।

रोमन रेंस ने इस मैच में सैथ रॉलिंस के दखल का फायदा उठाकर ऐज पर जीत हासिल की और यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन रखा। ऐज इसके बाद काफी समय तक WWE का हिस्सा रहे और 18 अगस्त 2023 को उन्होंने शेमस के खिलाफ कंपनी में अपना आखिरी मैच लड़ा। WrestleDream इवेंट द्वारा ऐज का AEW में डेब्यू देखने को मिला। वो अब अपने असली नाम एडम कोपलैंड के साथ नज़र आ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications