WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 के दूसरे दिन जिस मैच का इंतजार सभी को था वो आखिरकार हो गया। मेन इवेंट में ऐज(Edge), रोमन रेंस(Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) के बीच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। ये मैच बहुत ही शानदार रहा और तीनों सुपरस्टार्स ने अपनी जान झोंक दी। जे उसो की मदद से अंत में रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। ऐज ने इस मैच में अपना खतरनाक हील रूप दिखाया और सभी को प्रभावित किया।ये भी पढ़ें:-द फीन्ड को WrestleMania में उनके साथी ने दिया 'धोखा', WWE दिग्गज ने 3 डीडीटी और 1 RKO मारकर किया धराशाई.@WWERomanReigns has pinned both @WWEDanielBryan & @EdgeRatedR to RETAIN the #UniversalTitle in the main event of Night 2's #WrestleMania! You 𝙢𝙪𝙨𝙩 acknowledge him now. #AndStill @HeymanHustle pic.twitter.com/A0vBzBXQWN— WWE (@WWE) April 12, 2021रोमन रेंस ने अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कीमैच की शुरूआत काफी शानदार रही। रिंग के बाद रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन को फेंक दिया था। इस दौरान जे उसो ने दोनों को किक मार दी लेकिन ऐज ने भी जे उसो को बुरी तरह इसके बाद पीट दिया था। जे उसो की हालत खराब हो गई थी और WWE ऑफिशियल उन्हें बाहर लेकर गए।PAIN. #WrestleMania @WWERomanReigns @EdgeRatedR @HeymanHustle pic.twitter.com/IXqdv9HTJz— WWE (@WWE) April 12, 2021डेनियल ब्रायन इसके बाद रोमन रेंस और ऐज के ऊपर काफी भारी पड़े। ब्रायन ने दोनों के ऊपर कई मूव्स लगाए और दोनों की हालत खराब कर दी थी। रोमन रेंस को काफी बू फैंस कर रहे हैं। रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को एनाउंस टेबल पर बुरी तरह मार दिया था लेकिन ऐज ने रोमन को खतरनाक स्पीयर भी दे दिया था। ऐज और डेनियल ब्रायन दोनों ने रोमन रेंस को सबमिशन मूव लगा दिया और उनकी हालत खराब कर दी थी। ये मैच बहुत ही शानदार हुआ और फैंस ने भी इस मैच को खूब चीयर किया। डेनियल ब्रायन ने खासतौर पर इस मैच में फैंस का दिल जीत लिया।ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में बारिश ने डाला खलल, फेमस सुपरस्टार के छलके आंसू, दिग्गज को पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा'YOU GET A CHAIR SHOT! AND YOU GET A CHAIR SHOT! AND YOU GET A CHAIR SHOT! #WrestleMania @EdgeRatedR @WWEDanielBryan @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/UWGHszkTbT— WWE Network (@WWENetwork) April 12, 2021ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 के पहले दिन हुए बवाल और मेन इवेंट में ऐतिहासिक मैच के बाद WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएंऐज ने भी बाद में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन की हालत खराब कर दी। ऐज ने पहले स्पीयर मारा और इसके बाद चेयर से दोनों की हालत खराब कर दी थी। जे उसो ने एक बार फिर वापसी की लेकिन ऐज ने उन्हें फिर मार दिया था। रोमन रेंस ने इसका फायदा उठाया और ऐज को स्पीयर मार दिया था। रोमन रेंस ने इसके बाद ऐज की गर्दन पर चेयर से हमला कर दिया और फिर ऐज को डेनियल ब्रायन के ऊपर रखकर दोनों को पिन कर दिया। रोमन रेंस ने अंत में अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।