WWE WrestleMania में बारिश ने डाला खलल, फेमस सुपरस्टार के छलके आंसू, दिग्गज को पीट-पीटकर किया गया 'अधमरा'

WWE
WWE

WWE WrestleMania 37 नाईट 1 रिजल्ट्स: दिग्गज को किया गया 'अधमरा', 152 किलो के रेसलर ने मचाई तबाही

WrestleMania 2021 के पहले दिन बॉबी लैश्ले ने WWE चैंपियनशिप मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराया। बियांका ब्लेयर ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में साशा बैंक्स को हराया। बैड बनी और डेमियन प्रीस्ट ने टैग टीम मैच में द मिज और जॉन मॉरिसन को हराया। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने स्टील केज मैच में शेन मैकमैहन को हराया। एजे स्टाइल्स और ओमोस ने RAW टैग टीम चैंपियनशिप में द न्यू डे को हराया। सिजेरो ने सैथ रॉलिंस को हराया। WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर के लिए टैग टीम टर्मोइल मैच में नटालिया और टमीना ने जीत हासिल की।

WWE ने WrestleMania 37 नाईट 1 के एरीना में फैंस की उपस्थिति की जानकारी का खुलासा किया

WrestleMania 37 नाईट 1 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। WWE के मेगा इवेंट का आयोजन रेमंड जेम्स स्टेडियम, टेम्पा से हो रहा है। पहले दिन 25,675 फैंस की मौजूदगी रही और ये बात WWE के ऑफिशियल प्रेस रिलीज में बता दिया गया।

WWE WrestleMania में फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर की करारी हार, दुश्मन ने हर्ट लॉक लगाकर चारों खाने चित किया

WrestleMania में बॉबी लैश्ले ने अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की और फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर को हराया। लैश्ले ने मैच के अंत में हर्ट लॉक लगाकर मैकइंटायर को मात दी।

WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर को धराशाई करने के बाद WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर को हराया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर ऐलान कर दिया है कि कौन अब उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देना चाहता है।

1 साल, 1 महीने और 1 दिन बाद WWE एरीना में फैंस की हुई वापसी, देखकर फूट-फूटकर रोए सुपरस्टार्स

WWE WrestleMania की सबसे अहम बात जो रही वो है फैंस की वापसी। इस दौरान विंस मैकमैहन ने सभी सुपरस्टार्स के साथ आकर फैंस का स्वागत किया। हालांकि इस बीच बारिश के कारण WrestleMania की शुरुआत में खलल देखने को मिला।

WrestleMania 37 के पहले दिन हुए बवाल और मेन इवेंट में ऐतिहासिक मैच के बाद WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएं

WrestleMania 37 के पहले दिन के मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच SmackDown विमेंस चैम्पियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच के बाद कई WWE सुपरस्टार्स ने बियांका ब्लेयर को बधाई दी है।

WWE WrestleMania 37 नाईट 1 में ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ?

WrestleMania 37 ऑफ एयर जाने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने फैंस के साथ जश्न मनाया। ऑफ एयर के बाद की एक फुटेज भी सामने आई है और बियांका ब्लेयर के साथ उनके पति मोंटेज फोर्ड भी नजर आ रहे हैं। फोर्ड WWE के टैग टीम डिवीजन में काम करते हैं।

WrestleMania के मेन इवेंट में WWE को मिला नया चैपियन, 32 साल के दिग्गज ने पहली बार जीती चैंपियनशिप

WrestleMania 37 का पहला दिन काफी शानदार रहा। बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को हराकर अपने करियर में पहली बार चैंपियनशिप जीत ली है। हालाँकि इस मैच में साशा बैंक्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन जीत नहीं सकीं।

रोमन रेंस के 'भाई' को हराकर 40 साल के WWE रेसलर ने WrestleMania में इतिहास रचा, आंखों से बहे आंसू

WrestleMania 37 के पहले दिन सिजेरो ने सैथ रॉलिंस को हराकर फैंस को काफी प्रभावित किया। सिजेरो के लिए ये जीत बहुत बड़ी है क्योंकि सिंगल सुपरस्टार के रूप में हमेशा उन्हें पुश देने की मांग रही है।

175 किलो के रेसलर ने WrestleMania में तोड़ा स्टील केज, WWE दिग्गज को 10 फुट ऊपर से फेंककर किया 'अधमरा'

WrestleMania 37 में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने स्टील केज मैच में शेन मैकमैहन को हराकर बेहतरीन जीत दर्ज की। इस मैच में स्ट्रोमैन ने मैकमैहन को 10 फुट ऊपर से फेंका और इस दौरान मैकमैहन की हालत काफी खराब हो गई थी।

WrestleMania 37 के पहले दिन WWE को मिले नए चैंपियंस, 43 साल के दिग्गज ने रचा बहुत बड़ा इतिहास

WrestleMania 37 के पहले दिन एजे स्टाइल्स और ओमोस ने द न्यू डे को हराकर RAW टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्ज़ा कर लिया है। यह मैच ज्यादा देर तक नहीं चला क्योंकि ओमोस ने अपने डेब्यू में द न्यू डे की हालत खराब कर दी थी

Quick Links