WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) नाईट 1 का अंत हो गया है और कई बड़े सरप्राइज यहां देखने को मिले। सबसे बड़ी बात ये हैं कि WWE के शो में अब फैंस की वापसी हो गई है। 1 साल 1 महीना और 1 दिन बाद फैंस की वापसी हुई है और ये WWE यूनिवर्स के लिए काफी खुशी की बात है। WrestleMania के पहले दिन की शुरूआत में हालांकि बारिश ने भी थोड़ी देर खलल डाल दिया था। इस दौरान विंस मैकमैहन(Vince McMahon) ने भी सभी सुपरस्टार्स के साथ आकर फैंस का स्वागत किया था। ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 के पहले दिन हुए बवाल और मेन इवेंट में ऐतिहासिक मैच के बाद WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएंWWE एरीना में फैंस की 1 साल बाद हुई वापसीकोविड के कारण पिछले एक साल से WWE फैंस शोज में नहीं आ पा रहे थे। WrestleMania में फैंस की वापसी को लेकर WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था। दो दिन के इस इवेंट में हर दिन पच्चीस हजार फैंस एरीना में उपस्थित रहेंगे। फैंस की वापसी देखकर सभी को खुशी हुई। खुद फैंस भी काफी समय बाद एरीना में आकर खुश थे और सुपरस्टार्स को चीयर कर रहे थे। ये भी पढ़ें:-ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्साWrestleMania 37 की शुरूआत ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच से हुई थी। जब मैकइंटायर ने एंट्री की तो फैंस को देखकर उनके आंखों में भी आंसू आ गए थे। इसके बाद जितने भी सुपरस्टार्स रिंग में आए सभी काफी खुश फैंस को देखकर लगे। ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर की करारी हार, दुश्मन ने हर्ट लॉक लगाकर चारों खाने चित्त कियामेन इवेंट में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का मैच हुआ था। जब दोनों सुपरस्टार्स रिंग में मौजूद थे तब फैंस ने उनके नाम के चैंट्स लगाए थे। बियांका ब्लेयर इस दौरान फूट-फूटकर रोने लग गई थी, वहीं साशा बैंक्स की आंखों से भी आंसू आ गए थे। फैंस की वापसी सभी के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इवेंट शुरू होने से पहले सभी सुपरस्टार्स ने बैकस्टेज इंटरव्यू भी दिया और सभी ने अपने अंदाज में फैंस का स्वागत किया। History in the making!#WrestleMania @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/YHPwGHvp7Y— WWE (@WWE) April 11, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।