WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 नाईट 1 में पहला मैच बॉबी लैश्ले(Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के बीच हुआ। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ड्रू मैकइंटायर की इस मैच में हार हुई और बॉबी लैश्ले ने अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर ली है।ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 37 नाईट 1 रिजल्ट्स LIVE: 10 अप्रैल 2021#AndSTILL the ALL MIGHTY!#WrestleMania #WWETitle @fightbobby @The305MVP pic.twitter.com/hEFgRTaoL2— WWE (@WWE) April 11, 2021WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कीWWE फैंस की इस बार एरीना में वापसी हुई और एंट्री के वक्त मैकइंटायर काफी भावुक नजर आए। मैच की शुरूआत में दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर हमला किया। रिंग के बाहर ही शुरूआत में दोनों पहुंच गए थे। इसके बाद रिंग में लगातार हावी बॉबी लैश्ले रहे थे। काफी देर बार मैकइंटायर ने इस मैच में शानदार वापसी की और लैश्ले को धराशाई कर दिया।ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज का खुलासा, ब्रॉक लैसनर पर लगा गंभीर आरोप, डीन एंब्रोज को बुरी तरह किया गया लहूलुहानये मैच काफी अच्छा रहा था क्योंकि दोनों ने काफी एक्शन इस मैच में दिखाया। खासतौर पर ड्रू मैकइंटायर ने बॉबी लैश्ले को अपने मूव्स से काफी परेशान किया। दोनों ने एक दूसरे को कई बार कवर भी किया था लेकिन किसी ने शुरूआत से ही हार नहीं मानी। फैंस ड्रू मैकइंटायर को काफी चीयर कर रहे थे। मैकइंटायर इतने जोश में थे कि उन्होंनेे रिंग के बाहर खड़े MVP को भी नहीं छोड़ा।ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania के मेन इवेंट का हुआ ऐलान, रोमन रेंस की हुई 'बेइज्जती', दिग्गज सुपरस्टार लेगा हील टर्न ?.@DMcIntyreWWE TAKES FLIGHT!!!#WrestleMania #WWETitle @fightbobby @The305MVP pic.twitter.com/ljf2wnSiDw— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 11, 2021मैच का अंत बहुत ही शानदार रहा था। ड्रू मैकइंटायर शानदार अंदाज में लैश्ले को क्लेमोर मारने जा रहे थे लेकिन रिंग के बाहर से MVP ने उनका ध्यान भटका दिया। लैश्ले ने इसका फायदा उठाया और मैकइंटायर को हर्ट लॉक लगा दिया। मैकइंटायर ने इसे तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। अंत में उन्हें फेड आउट करना ही पड़ा और करारी हार मैकइंटायर की यहां हो गई।जीत के बाद बॉबी लैश्ले काफी खुश नजर आए और वहीं मैकइंटायर काफी दुखी लग रहे थे। वैसे सभी को उम्मीद थी कि फैंस के सामने मैकइंटायर को बड़ी जीत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। WWE ने लैश्ले के ऊपर भरोसा बनाकर उन्हें ही चैंपियन बनाया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।