WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 नाईट 1 की शुरूआत बहुत ही जबरदस्त रही थी। ओपनिंग मैच ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) और बॉबी लैश्ले(Bobby Lashley) के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था। बॉबी लैश्ले इस बार भी अजेय साबित हुए और अपनी चैंपियनशिप उन्होंने डिफेंड कर ली। ड्रू मैकइंटायर को लैश्ले हर्ट लॉक लगाकर सबमिशन से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद ट्विटर पर लैश्ले ने अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी है। ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज का खुलासा, ब्रॉक लैसनर पर लगा गंभीर आरोप, डीन एंब्रोज को बुरी तरह किया गया लहूलुहानWWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने दी बड़ी प्रतिक्रियाWWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया। लैश्ले की इस जीत में हालांकि MVP ने भी साथ निभाया। ड्र्रू मैकइंटायर ने भी यहां शानदार परफॉर्मेंस दी लेकिन अंत में वो हर्ट लॉक से पार नहीं पा सके। वैसे फैंस को मैकइंटायर की जीत की उम्मीदें ज्यादा थी लेकिन WWE ने लैश्ले के ऊपर ही भरोसा जताया है। ये भी पढ़ें:-ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्साबॉबी लैश्ले अब फिर से आगे के लिए तैयार हो गए है। उन्होंने ट्विटर पर ऐलान कर दिया है कि कौन अब उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देना चाहता है। NO STOPPING THE ALL MIGHTY!!! WHO WANTS NEXT??? #WrestleMania @WWE pic.twitter.com/VJmpRPsrl3— Bobby Lashley (@fightbobby) April 11, 2021WrestleMania 37 में इस बार फैंस की वापसी भी हो गई है। पिछले एक साल से WWE एरीना में कोविड के कारण फैंस नहीं आए थे। इस बार फैंस ने लैश्ले और मैकइँटायर को जमकर चीयर किया। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर काफी भावुक नजर आए, हालांकि इस इवेंट को शुरू होने में थोड़ा देरी बारिश की वजह से हो गई थी। बॉबी लैश्ले अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार हो गए है। ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर की करारी हार, दुश्मन ने हर्ट लॉक लगाकर चारों खाने चित्त कियावैसे लैश्ले को अब कौन चुनौती देगा ये सबसे बड़ा सवाल हैं। शायद अभी उनकी राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ जारी रह सकती है। ट्विटर पर फैंस काफी गुस्स लैश्ले की जीत पर थे क्योंकि सभी चाहते थे कि मैकइँटायर को फैंस के सामने मोंमेंट मिलना चाहिए था। मैच के दौरान जिस तरह का प्रदर्शन मैकइंटायर ने किया उससे लग भी रहा था कि वो जीतेंगे लेकिन अंत में ऐसा नहीं हुआ। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।