WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 37) में सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) को हराकर सिजेरो(Cesaro) ने बड़ी जीत हासिल की है। WrestleMania में सिजेरो ने पहली बार सिंगल मैच जीता है और ये बड़ी उपलब्धि उन्होंने हासिल की। जीत के बाद रिंग में काफी भावुक सिजेरो नजर आए। WWE यूनिवर्स ने भी सिजेरो को इस मैच में जबरदस्त तरीके से चीयर किया। लाइव ऑडियंस के सामने सिजेरो ने अपने स्विंग से सैथ रॉलिंस की हालत खराब कर दी थी।ये भी पढ़ें:-ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्साWWE दिग्गज सैथ रॉलिंस को मिली करारी हारWWE सुपरस्टार सिजेरो ने इस मैच में फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया। इस मैच में सिजेरो पूरी तरह सैथ ऱॉलिंस के ऊपर हावी रहे थे। रॉलिंस ने कई बार वापसी की कोशिश की लेकिन सिजेरो ने अपने तगड़े मूव्स ने उन्हें धराशाई कर दिया। सिजेरो ने इस मैच में सैथ रॉलिंस को कई अच्छे मूव्स देकर ये बता दिया कि वो रिंग में जबरदस्त परफॉर्मेंस दे सकते हैं। ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर की करारी हार, दुश्मन ने हर्ट लॉक लगाकर चारों खाने चित्त कियाIncredible. What a spot. Cesaro and Seth Rollins are incredible. You love to see it. #WrestleMania pic.twitter.com/8fJuGsiZPh— F❌DE TO BL❌CK (@BLACKXMASS_) April 11, 2021ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज का खुलासा, ब्रॉक लैसनर पर लगा गंभीर आरोप, डीन एंब्रोज को बुरी तरह किया गया लहूलुहानमैच के अंत में सैथ रॉलिंस कर्ब स्टॉम्प देने सिजेरो को गए थे लेकिन उन्होंने पलटवार करते हुए अनोखा ही स्विंग रॉलिंस को दे दिया था। सिजेरो ने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए एक बार फिर रॉलिंस को सिजेरो स्विंग दे दिया है और यह स्विंग 23 बार उन्होंने दिया। इसके बाद सैथ रॉलिंस की हालत खराब हो गई थी। सिजेरो ने आसानी से अपना फिनिशर सैथ रॉलिंस को लगाया और पिन करते हुए इस मैच को आसानी से जीत लिया। सिजेरो के लिए ये जीत बहुत बड़ी है क्योंकि सिंगल सुपरस्टार के रूप में हमेशा उन्हें पुश देने की मांग रही है। WrestleMania जैसे मेगा इवेंट में इस जीत से सिजेरो को बहुत फायदा होगा। अब ऐसा लग रहा है कि WWE उन्हें आगे जाकर लंबा पुश देगा। सैथ रॉलिंस के साथ इस फ्यूड से सिजेरो को काफी फायदा हुआ है और ये जीत उनके करियर की सबसे बड़ी जीत है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।