WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 का पहला दिन खत्म हो गया है और ये काफी शानदार रहा। मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर(Bianca Belair) और साशा बैंक्स(Sasha Banks) के बीच WWE स्मैकडाउन(SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को हराकर अपने करियर में पहली बार ये चैंपियनशिप जीत ली है। साशा बैंक्स ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। .@BiancaBelairWWE's time is now!!#WrestleMania pic.twitter.com/n0kV0Zwuft— WWE (@WWE) April 11, 2021ये भी पढ़ें:-ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्साWWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर बनीं चैंपियन WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर अब ब्लू ब्रांड की नई चैंपियन बन गई हैं। ये खास उपलब्धि अपने करियर में ब्लेयर ने पहली बार हासिल की है। वैसे बियांका ब्लेयर चैंपियन बनने वाली हैं इस बात की उम्मीद सभी को था और WWE ने भी कुछ ऐसा ही किया। साशा बैंक्स का काफी लंबा चैंपियनशिप रन अब खत्म हो गया है। यानि ब्लू ब्रांड में अब बियांका ब्लेयर का राज चलेगा। ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania में फैंस के सामने ड्रू मैकइंटायर की करारी हार, दुश्मन ने हर्ट लॉक लगाकर चारों खाने चित्त कियाPLANTED!#WrestleMania @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/MDo68weubs— WWE (@WWE) April 11, 2021इस मैच में दोनों ने काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया। रिंग में एंट्री के वक्त भी फैंस को देखकर दोनों सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू आ गए थे। साशा बैंक्स को मैच के अंत में ब्लेयर ने शानदार फिनिशर दिया लेकिन बैंक्स ने किकआउट कर लिया था। इस बात से बियांका काफी परेशान हो गई थी। ब्लेयर ने अपने बालों से ही बैंक्स पर जबरदस्त तरीके से अटैक कर दिया था। बियांका ब्लेयर ने इसके बाद साशा बैंक्स को अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए पिन किया और अपने करियर में पहली बार चैंपियनशिप को जीत लिया। ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज का खुलासा, ब्रॉक लैसनर पर लगा गंभीर आरोप, डीन एंब्रोज को बुरी तरह किया गया लहूलुहानबियांका ब्लेयर के लिए ये बहुत बड़ा पल हैं क्योंकि WWE में ये उनकी पहली बहुत बड़ी सफलता है। साशा बैंक्स का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है और उन्हें हराकर बियांका ने नया इतिहास भी रचा है। मेन इवेंट में इन दोनों का मैच भी ये WWE ने कराकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने भी काफी दम इस मैच में लगाया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।