CM Punk: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड में सीएम पंक (CM Punk) नज़र आने वाले हैं। उन्हें देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) और NXT के हालिया शोज़ में पंक दिखाई दिए थे। अब वो Raw में आएंगे और किसी एक ब्रांड के साथ साइन करेंगे।सीएम पंक के अगले कदम के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। वो Raw में कई जबरदस्त चीज़ें करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो सीएम पंक WWE Raw के अगले एपिसोड में करते हुए नज़र आ सकते हैं।3- WWE दिग्गज CM Punk Raw ब्रांड में शामिल हो सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के अगले एपिसोड में सीएम पंक फैसला लेंगे कि वो किस शो का हिस्सा बनेंगे। पंक को Raw को चुनना चाहिए क्योंकि रैंडी ऑर्टन SmackDown में शामिल हो गए हैं। पंक को इसी के चलते रेड ब्रांड में आकर इसे मजबूती प्रदान करनी होगी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच स्टोरीलाइन प्लान की जा रही है।इन सभी चीज़ों से संकेत मिलते हैं कि बेस्ट इन द वर्ल्ड Raw ब्रांड में शामिल हो सकते हैं। एपिसोड के दौरान एडम पीयर्स उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर सकते हैं और वो इसे स्वीकार करते हुए बतौर Raw स्टार अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं। पंक के आने से इस शो को काफी ज्यादा फायदा होगा क्योंकि रोस्टर पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर बन जाएगा। 2- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Seth Rollins को कंफ्रंट करेंसीएम पंक ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में सैथ रॉलिंस पर निशाना साधा था। उन्होंने नाम लिए बिना बताया था कि कुछ लोग उनकी वापसी से खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सैथ अपने घर के द मैन भी नहीं हैं। दूसरी ओर लाइव इवेंट्स के दौरान लगातार सैथ रॉलिंस, सीएम पंक पर निशाना साधते हुए नज़र आ रहे हैं।दोनों के बीच दुश्मनी को बिल्ड किया जा रहा है। अब उन्हें इसी के चलते एक ही सैगमेंट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। यह एक शानदार चीज़ रहेगी। सैथ रॉलिंस के किसी सैगमेंट में सीएम पंक दखल दे सकते हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर बात करते हुए अपनी भड़ास निकाल सकते हैं। अगर WWE दोनों ही रेसलर्स को Raw के अगले एपिसोड में एक साथ बुक करता है, तो यह चीज़ फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगी।1- WWE दिग्गज CM Punk फ्री एजेंट ही बने रहने का फैसला करें View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक अभी फ्री एजेंट हैं और उनके Raw में शामिल होने की संभावना काफी ज्यादा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद बेस्ट इन द वर्ल्ड अपने फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। वो Raw और SmackDown से ऑफर मिलने के बाद दोनों को स्वीकार करते हुए किसी एक ब्रांड में साइन करने के बजाय फ्री एजेंट के रूप में नज़र आने का मन बना सकते हैं।SmackDown के आखिरी एपिसोड में उन्होंने Raw सुपरस्टार्स के साथ ही ब्लू ब्रांड के रोस्टर में मौजूद लोगों पर भी निशाना साधा था। उन्होंने रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस, रोमन रेंस और एलए नाइट के बारे में बात की थी। पंक बैकस्टेज ओवेंस और रैंडी के साथ सैगमेंट्स में भी नज़र आए थे। इसी के चलते वो किसी एक शो में शामिल होने के बजाय फ्री एजेंट रहने का ऐलान कर सकते हैं।