3 जबरदस्त चीज़ें जो WWE दिग्गज The Rock SmackDown में कर सकते हैं

Ujjaval
WWE SmackDown में द रॉक नज़र आएंगे
WWE SmackDown में द रॉक नज़र आएंगे

The Rock: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो का द रॉक (The Rock) हिस्सा बनेंगे। ग्रेट वन की यह लगातार SmackDown में तीसरी अपीयरेंस होगी और वो यहां आकर रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के लिए हाइप तैयार करने की कोशिश कर सकते हैं।

द रॉक जरूर शो का मुख्य आकर्षण होंगे और ऐसे में यह देखना बहुत रोचक होगा कि वो इस शो में आकर क्या कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो द रॉक WWE SmackDown के अगले एपिसोड में करते हुए नज़र आ सकते हैं।

3- WWE SmackDown में द रॉक हील प्रोमो कट करके दुश्मनों को चेतावनी दे सकते हैं

द रॉक का हील रन अभी तक काफी अच्छा रहा है। WWE SmackDown में वो प्रोमो कट कर सकते हैं। वो यहां हमेशा की तरह फैंस की बेइज्जती कर सकते हैं और फिर WrestleMania में होने वाले टैग टीम मैच को हाइप कर सकते हैं। इसी प्रोमो के दौरान वो कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को लेकर बात कर सकते हैं।

द रॉक यहां कोडी रोड्स के Raw में रोने का मजाक बना सकते हैं। इसके अलावा वो सैथ रॉलिंस पर भी निशाना साध सकते हैं। ग्रेट वन के प्रोमो सैगमेंट्स अमूमन मनोरंजक रहते हैं। अगर वो ऐसा करते हैं, तो फिर स्टोरीलाइन के बिल्डअप में काफी ज्यादा मदद मिलेगी।

2- WWE दिग्गज द रॉक, ब्लडलाइन को Raw में जाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की हालत खराब करने का ऑर्डर दे सकते हैं

द रॉक ने भले ही ब्लडलाइन में थोड़े समय पहले जगह बनाई है लेकिन वो परिवार के मुख्य सदस्यों में से एक हैं। ऐसे में रॉक की बात सोलो सिकोआ और जिमी उसो जरूर सुनेंगे। द रॉक SmackDown में प्रोमो कट करते हुए कोडी और सैथ पर निशाना साध सकते हैं। बाद में वो सोलो और जिमी को एक अहम कार्य दे सकते हैं।

वो ब्लडलाइन के सदस्यों को Raw में जाकर अमेरिकन नाईटमेयर और विजनरी की हालत खराब करने का टास्क दे सकते हैं। ऐसा करने पर रॉक को काफी ज्यादा बू मिलेगी। रॉक को बतौर हील इस तरह के फैसले से काफी फायदा होगा। अगर सोलो और जिमी, रॉक का ऑर्डर मान लेते हैं, तो यह देखना रोचक होगा कि ट्राइबल चीफ रोमन रेंस की प्रतिक्रिया इसपर क्या होती है। इससे रॉक और रोमन के बीच अनबन बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं।

1- WWE दिग्गज द रॉक पर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस द्वारा हमला हो और ब्रॉल देखने को मिले

WWE SmackDown के लिए कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की अपीयरेंस का कोई ऐलान देखने को नहीं मिला है। इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर यह दोनों ब्लू ब्रांड में आते हैं, तो फैंस शॉक हो जाएंगे। द रॉक WWE SmackDown में अकेले आकर प्रोमो कट कर सकते हैं।

इसी बीच अगर कोडी और सैथ आकर उनपर हमला करते हैं, तो यह जबरदस्त चीज़ होगी। यह स्टोरीलाइन काफी चर्चा का विषय है लेकिन अभी तक दोनों पक्षों में बीच ब्रॉल देखने को नहीं मिला है। ब्लू ब्रांड के शो में कंपनी ब्रॉल वाला एंगल बुक करके स्टोरीलाइन को रोचक बना सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now