2023 में हुई 3 ऐतिहासिक चीज़ें जो WWE में पहली बार देखने को मिली

Ujjaval
WWE ने 2023 में कुछ ऐतिहासिक चीज़ें की हैं
WWE ने 2023 में कुछ ऐतिहासिक चीज़ें की हैं

WWE: WWE के लिए साल 2023 काफी ज्यादा सफल साबित हुआ। इस साल कंपनी को पैसों के मामले में तगड़ा फायदा देखने को मिला। इसके अलावा ज्यादातर प्रीमियम लाइव इवेंट्स और शोज़ काफी शानदार साबित हुआ। कंपनी ने इस साल नए स्टार्स को भी पुश दिया।

Ad

2023 में कंपनी ने कुछ ऐसी चीज़ें की, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली। हर साल कंपनी द्वारा इस तरह के कुछ कीर्तिमानों को कायम किया जाता है। इस आर्टिकल में हम 2023 में हुई 3 ऐतिहासिक चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो WWE में पहली बार देखने को मिली।

3- WWE WrestleMania के मेन इवेंट में टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिला

Ad

WrestleMania 39 प्रीमियम लाइव इवेंट ऐतिहासिक रहा था और इसे सालों तक फैंस द्वारा याद रखा जाएगा। WrestleMania 39 के पहले, इस इवेंट के 38 संस्करण देखने को मिले थे लेकिन कभी भी टैग टीम टाइटल मैच को मेन इवेंट में बुक नहीं किया गया था। एक बार टैग टीम मुकाबला मेन इवेंट में हुआ था लेकिन इसमें चैंपियनशिप दांव पर नहीं थी।

WrestleMania 39 में कंपनी ने इतिहास रचा और पहली बार टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट में मैच हुआ। नाईट 1 में द उसोज़ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ दांव पर लगाते हुए नज़र आए। इस मैच में सैमी और केविन ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए टाइटल पर कब्जा किया।

2- द अंडरटेकर का WWE NXT में पहली बार नज़र आना

youtube-cover
Ad

जब साल 2023 की शुरुआत हुई थी, तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि अंडरटेकर NXT में नज़र आएंगे। NXT ब्रांड की शुरुआत को एक दशक से ज्यादा हो गया है। जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक समेत कई दिग्गज रेसलर्स इतने सालों में इस ब्रांड के साप्ताहिक एपिसोड्स का हिस्सा बन चुके थे लेकिन कभी अंडरटेकर यहां नज़र नहीं आए थे।

10 अक्टूबर 2023 को NXT के खास एपिसोड में अंडरटेकर की चौंकाने वाली अपीयरेंस देखने को मिली। वो मेन इवेंट मैच के बाद आए और ब्रॉन ब्रेकर को कंफ्रंट किया। उन्होंने यहां पूर्व NXT चैंपियन पर चोकस्लैम लगाकर फैंस को खुश कर दिया। द अंडरटेकर की यह अपीयरेंस इसी कारण काफी ज्यादा खास बन गई।

1- WWE के मॉडर्न एरा में किसी चैंपियन का 1000 दिन तक टाइटल को अपने पास रखना

youtube-cover
Ad

3-4 दशकों पहले रेसलिंग उतनी ज्यादा नहीं होती थी और बड़े शोज़ कम होते थे। इसी के चलते कई बार सुपरस्टार्स सालों तक चैंपियन बने रहते थे। इसी के चलते कुछ रेसलिंग दिग्गज दशकों पहले वर्ल्ड टाइटल को 1000 दिन से कहीं ज्यादा समय तक अपने पास रखने में सफल हुए थे। विंस मैकमैहन के WWE में कंट्रोल हासिल करने के बाद चीज़ें बदल गई और समय के साथ प्रोफेशनल रेसलिंग की लोकप्रियता में भी इजाफा देखने को मिला।

मॉडर्न एरा में कई सारे टैलेंटेड स्टार्स ने एंट्री की और साप्ताहिक शोज़ में बढ़ोतरी देखने को मिली। इसी के चलते किसी रेसलर का लंबे समय तक चैंपियनशिप रखना मुश्किल होता आया है। इसी बीच रोमन रेंस ने एक ऐसा कारनामा किया, जो मॉडर्न एरा में किसी ने नहीं किया है। वो 1000 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने में सफल हुए। उन्होंने 2023 में ही यह ऐतिहासिक चीज़ की और अभी भी यह टाइटल उन्हीं के पास है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications