भारत में WWE की ढेरों फैंस मौजूद है। सालों से भारत में WWE को देखा जा रहा है और कई सारे सुपरस्टार्स भारत में फेमस है। पिछले कई सालों से WWE ने भारत में अपना नाम बनाने की कोशिश की है। इसके चलते कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स ने जबरदस्त सफलता भी हासिल की है। जिंदर महल (Jinder Mahal) ने कुछ सालों पहल WWE चैंपियनशिप जीती थी।
इसके अलावा WWE भी यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर कंपनी को फैलाना चाहता है। इसके चलते कुछ समय पहले ही NXT UK की शुरुआत देखने को मिली थी और ये निर्णय WWE के लिए बढ़िया रहा था। यूनाइटेड किंगडम के बाद भारत को WWE का सबसे बड़ा मार्किट माना जा सकता है। इसके चलते काफी समय से NXT India को लेकर भी बड़ी खबरें आ रही थी।
ये भी पढ़ें;- भारतीय सुपरस्टार्स की 3 जोड़ियां जो WWE में टैग टीम के रूप में काम कर चुके हैं
इसके बावजूद अभी समय भारतीय फैंस के लिए WWE Superstar Spectacle का आयोजन 26 जनवरी को देखने को मिलने वाला है। इस दौरान जिंदर महल, कविता देवी, इंडस शेर और बॉलीवुड बॉयज़ समेत कई भारतीय स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी कुछ भारतीय स्टार्स है जो इस इवेंट में नजर आ सकते हैं।
3- पूर्व WWE स्टार द ग्रेट खली
द ग्रेट खली को सबसे प्रसिद्ध और बड़े भारतीय WWE सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। WWE द्वारा भारत के लिए आयोजित होने वाला खास इवेंट अगर द ग्रेट खली के बिना हो तो ये शायद अच्छी चीज़ नहीं होगी। खली का नाम एडवर्टाइज नहीं किया है लेकिन WWE उन्हें सरप्राइज के रूप में ला सकता है।
ये भी पढ़ें;- 26 जनवरी को होगा WWE इंडिया का खास इवेंट, भारतीय मूल के कई दिग्गज सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा
खली हमेशा ही भारतीय सुपरस्टार्स को प्रोफेशनल रेसलिंग में लाने के लिए आगे रहते हैं। इसके चलते खास शो में जरूर लाना चाहिए। वो कई फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहेंगे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।