भारतीय सुपरस्टार्स की 3 जोड़ियां जो WWE में टैग टीम के रूप में काम कर चुके हैं

WWE
WWE

WWE को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। करोड़ो लोग सालों से WWE देख रहे हैं। भारत में भी प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम के अलावा भारत ऐसा देश है जहां से उन्हें को सबसे ज्यादा फायदा होता है।

Ad

WWE इतिहास में कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने भारतीय फैंस के दिल में जगह बनाई है। साथ ही कई सारे भारतीय रेसलर्स प्रोफेशनल रेसलिंग में अपना नाम कमा चुके हैं। WWE को द ग्रेट खली और जिंदर महल के रूप में भारतीय वर्ल्ड चैंपियंस भी मिले हैं। साथ ही इस समय कई सारे भारतीय स्टार्स WWE में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैचों के इतिहास में 3 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है

कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स कंपनी में काम कर चुके हैं। इसके बावजूद बहुत कम देखा गया है कि दो भारतीय सुपरस्टार्स टैग टीम बनाकर WWE में लड़े हैं। इसलिए हम भारतीय सुपरस्टार्स की तीन जोड़ियों के बारे में बात करेंगे जो WWE में साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़े चुके हैं।

3- WWE स्टार्स सुनील सिंह और समीर सिंह (बॉलीवुड बॉयज़)

Ad

सुनील सिंह और समीर सिंह ने WWE में काफी ज्यादा नाम कमाया है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने टैग टीम में कई सारे मैच लड़े हैं। उनकी जोड़ी को भारत की पहली टैग टीम कहा जा सकता है। दोनों काफी समय से 205 लाइव पर काम कर रहे हैं और वो RAW में भी कुछ मैच लड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें;- जॉन सीना के WWE में 4 सबसे बड़े दुश्मन जिनके साथ वो टैग टीम मैच में काम कर चुके हैं

इस समय वो WWE के साथ ही में कॉन्ट्रैक्ट है। साथ ही उन्होंने 2021 में भी मैच लड़ा है। भविष्य में इस टैग टीम जोड़ी को काफी सफलता मिल सकती हैं। साथ ही वो कंपनी में पहले भारतीय टैग टीम चैंपियंस भी बनते हुए नजर आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर (द इंडस शेर)

Ad

रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हैं। दोनों सुपरस्टार्स इस समय NXT रोस्टर का हिस्सा है। वो कई सारे NXT शोज़ में नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने पिछले साल NXT की टीवी टेपिंग्स पर भी डेब्यू किया था।

दोनों काफी तगड़े सुपरस्टार्स है। वापसी के बाद अगर इसी तरह वो काम करते रहेंगे तो वो काफी आसानी से भविष्य में टैग टीम चैंपियंस भी बनते हुए नजर आ सकते हैं।

1- द ग्रेट खली और जिंदर महल

Ad

द ग्रेट खली और जिंदर महल का WWE में काफी बड़ा इतिहास रहा है। दोनों भारतीय सुपरस्टार्स WWE में काफी मौकों पर आपस में भीड़ चुके हैं। इस दौरान काफी कम लोगों को पता होगा कि दोनों पूर्व WWE चैंपियंस टैग टीम में भी काम कर चुके हैं।

द ग्रेट खली और जिंदर महल ने अगस्त 2011 में पहली बार टैग टीम में काम किया था और इसके बाद कुछ समय तक वो टैग टीम मैचों में नजर आए थे। उन्हें बतौर टैग टीम द उसोज़ पर भी जीत मिली हैं। बाद में वो बड़े दुश्मन बन गए थे।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के WWE करियर की 4 सबसे मुश्किल जीत

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications