3 आखिरी मैच जो Roman Reigns ने WWE SummerSlam में लड़े हैं और उनका क्या नतीजा रहा?

Ujjaval
WWE SummerSlam में रोमन रेंस का रिकॉर्ड अच्छा रहा है
WWE SummerSlam में रोमन रेंस का रिकॉर्ड अच्छा रहा है

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट करीब है। इस शो में कई बड़े स्टार्स नज़र आएंगे और मौजूदा समय में WWE के सबसे रेसलर रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा बनेंगे। वो इसके पहले भी SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं।

रोमन रेंस का प्रदर्शन इस इवेंट में काफी अच्छा रहा है। आपको बता दें कि रेंस ने SummerSlam में कई बड़े दिग्गजों का सामना किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में आखिरी तीनों मैचों को लेकर बात करेंगे और यह भी जानेंगे कि उनका नतीजा क्या रहा है।

1- WWE SummerSlam 2022 में Roman Reigns vs Brock Lesnar

youtube-cover

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में एक तगड़ा मैच देखने को मिला था। दोनों ही रेसलर्स अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में आमने-सामने आए थे। इस मैच में एक शर्त और थी कि अगर ब्रॉक लैसनर की हार हुई, तो वो रोमन रेंस के रहते कभी वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज नहीं करेंगे।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने मिलकर काफी ज्यादा प्रभावित किया। उनके बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला और वो 23 मिनट तक लड़े। बीच में ऑस्टिन थ्योरी ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की कोशिश की लेकिन ब्रॉक लैसनर ने उन्हें धराशाई कर दिया। अंत में पॉल हेमन और द उसोज़ की मदद लेकर रोमन रेंस ने द बीस्ट की हालत खराब कर दी। ब्रॉक 10 काउंट तक खड़े नहीं हुए और रोमन जीत हासिल करते हुए टाइटल रिटेन रखने में सफल रहे।

2- रोमन रेंस vs जॉन सीना (SummerSlam 2021)

youtube-cover

रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2021 में हुआ मैच जरूर ही फैंस याद रहेगा। Money in the Bank 2021 में वापसी करके सीना ने रेंस के साथ दुश्मनी शुरू की थी। दोनों के बीच SummerSlam 2021 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए तगड़ा मैच देखने को मिला। इस मैच में शर्त थी कि अगर रोमन हारे, तो वो WWE छोड़ देंगे।

इस मुकाबले में रेंस ने चीटिंग नहीं की। उन्होंने खुद के दम पर जबरदस्त डॉमिनेशन दिखाया। अंत में उन्होंने सीना को स्पीयर देकर धराशाई किया और पिन करते हुए जीत दर्ज की। रेंस अपने टाइटल को रिटेन रखने में सफल हुए। मैच के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला क्योंकि ब्रॉक लैसनर ने वापसी करके रोमन रेंस को कंफ्रंट किया।

3- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर (SummerSlam 2018)

youtube-cover

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में कोई मैच नहीं लड़ा था और वो इस शो द्वारा वापस आए थे। रेंस ने 2019 में भी समर के सबसे बड़े शो में हिस्सा नहीं लिया था। 2021 के पहले रोमन रेंस का आखिरी SummerSlam मैच 2018 में आया था। इस शो में रेंस का सामना ब्रॉक लैसनर से यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हुआ था।

इस मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की कोशिश की थी। हालांकि, लैसनर ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और रिंग के बाहर धराशाई कर दिया। जैसे ही लैसनर रिंग में आए, रेंस ने उन्हें स्पीयर दिया। साथ ही पिन करके यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। यह पहला मौका था, जब रेंस ने यूनिवर्सल टाइटल जीता था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications