Legends Left WWE Join AEW Big Mistake: WWE और AEW दुनिया के दो सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन हैं। AEW की शुरुआत 2019 में हुई थी और इसके बाद से कई सारे पूर्व WWE स्टार्स ने वहां कदम रखा है। इसी बीच कुछ दिग्गज WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ऑल एलीट रेसलिंग का हिस्सा बने हैं। कुछ के लिए यह फैसला काफी अच्छा रहा है लेकिन चुनिंदा लोगों के लिए यह गलती साबित हो रही है। इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गजों के बारे में बात करेंगे, जिनका WWE छोड़ने के बाद AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बहुत बड़ी गलती रही। 3- WWE दिग्गज सराया AEW में खराब बुकिंग का शिकार हो रही हैं View this post on Instagram Instagram Postसराया ने WWE में पेज नाम से काम किया और वो बेहद सफल भी रहीं। 2017 के अंत में एक गंभीर चोट का सामना करने के कारण पेज को रिटायरमेंट लेना पड़ा। अमूमन ऐसी स्थिति में कुछ समय बाद स्टार्स का WWE से सफर खत्म हो जाता है। इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा और नॉन रेसलिंग रोल में जगह दी। पेज जब टीवी से दूर भी हो गई थीं, तो WWE ने उन्हें रिलीज नहीं किया, जबकि 2020 से 2022 के बीच कई बड़े नाम निकाले गए। कंपनी द्वारा पेज को हमेशा सपोर्ट किया गया लेकिन फिर भी उन्होंने डील खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया। वो AEW का हिस्सा बन गईं। शुरुआत में पेज ने अपने असली नाम सराया द्वारा खूब सफलता हासिल की लेकिन पिछले एक साल से वो संघर्ष कर रही हैं। वो मौजूदा समय में टीवी से भी दूर हैं। उनका AEW में जाना बड़ी गलती साबित हो रहा है। 2- WWE दिग्गज ऐज का AEW में रन फैंस को पसंद नहीं आ रहा है View this post on Instagram Instagram Postऐज अपने रेसलिंग करियर में ज्यादातर समय WWE में रहे हैं और वो हमेशा कंपनी के लिए लॉयल रहे। 2023 के अंत में उन्होंने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखा। कई फैंस उनके इस फैसले को लेकर खुश नहीं थे। शुरुआत में ऐज ने अच्छा काम किया लेकिन पिछले कुछ महीने उनके लिए कुछ खास नहीं रहे हैं। वो कुछ मैच जीते जरूर हैं लेकिन उन्हें लेकर हाइप पूरी तरह से खत्म हो गई है। कई फैंस का यह मानना है कि दिग्गज ने अपनी लिगेसी खराब कर ली है। उन्होंने हाल ही में कोप नाम से AEW में काम करना शुरू किया है, जिसका भी बहुत मजाक उड़ाया जा रहा है। दूसरी ओर ऐज को WWE में 2020 में वापसी के बाद से तगड़ा पुश मिला था और उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ रिंग शेयर की। अब ऐसा महसूस हो रहा है कि ऐज का AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बड़ी गलती थी। फैंस उनका करियर WWE में ही खत्म होते हुए देखना चाहेंगे। 1- WWE दिग्गज बिग शो ने AEW के साथ जुड़कर गलती कर दी View this post on Instagram Instagram Postबिग शो ने 1999 से लेकर 2021 तक WWE में काम किया। इसी बीच वो बेहद सफल रहे और अपने जबरदस्त साइज के कारण चर्चा का विषय रहे। फैंस हमेशा ही बिग शो को देखना पसंद करते थे। अपने करियर के अंतिम कुछ सालों में बिग शो WWE द्वारा दी जा रही बुकिंग से खुश नहीं थे। इसी बीच उन्होंने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया। बिग शो अपने असली नाम पॉल वाइट के साथ AEW में 2021 में नज़र आए और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। ऑल एलीट रेसलिंग में उन्हें इतने समय में चुनिंदा मैच ही लड़ने का मौका मिला है। इसी बीच बिग शो बेहद कम मौकों पर कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए हैं। बिग शो AEW में बेहतर रन की उम्मीद से आए थे लेकिन यहां उन्हें WWE से भी ज्यादा निराशा हाथ लगी। इसके बजाय उनका WWE के साथ ही बने रहना ज्यादा सही रहता।