Legends Who Should Come WWE From AEW: WWE का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है। सालों से कंपनी फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कई रेसलर्स आए और गए। इनमें से कुछ ही अपना बड़ा नाम बना पाए। कुछ का नाम तो दिग्गजों की लिस्ट में आता है। मौजूदा समय में AEW में WWE के बड़े सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने दम पर टोनी खान की कंपनी को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। कुछ तो बहुत जल्द रेसलिंग को अलविदा भी कह देंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन दिग्गजों की बात करेंगे जिन्हें AEW से WWE में आकर अपना रिटायरमेंट मैच लड़ना चाहिए।#3 दिग्गज ऐज को AEW से WWE में आकर रिटायरमेंट मैच लड़ना चाहिए View this post on Instagram Instagram PostWWE में ऐज ने काफी लंबे समय तक काम किया। अपने खास कैरेक्टर से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। 1998 से 2023 तक WWE में उनका लंबा रन रहा। गर्दन की इंजरी के कारण उन्होंने 2011 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। 2020 में उन्होंने WWE में दोबारा वापसी कर सभी को चौंका दिया था। मौजूदा समय में वो AEW में कोप नाम से काम कर रहे हैं। वो 51 साल के हो चुके हैं तो बहुत जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे। ऐज को WWE में जाकर ही अपना अंतिम मैच लड़ना चाहिए। वो इस चीज को डिजर्व करते हैं। #2 WWE में डीन एंब्रोज ने किया था बढ़िया कामडीन एंब्रोज ने WWE में खूब नाम कमाया। शील्ड में रहकर उन्होंने बहुत वाहवाही लूटी। इस ग्रुप से अलग होने के बाद भी उनका सिंगल्स रन बढ़िया रहा। वो मौजूदा समय में जॉन मोक्सली नाम से AEW में काम कर रहे हैं। एंब्रोज अब रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। उन्हें भी WWE में आकर ही अपना रिटायरमेंट मैच लड़ना चाहिए। अगर वो ऐसा करते हैं तो फिर उनके फैंस को खुशी होगी। इसके अलावा शील्ड के रीयूनियन की संभावना भी बढ़ जाएगी।#1 क्रिश्चियन को भी WWE में रखना चाहिए कदम View this post on Instagram Instagram Postक्रिश्चियन का भी WWE रन बहुत लंबा रहा है। उन्होंने यहां पर वो सब हासिल किया जो बहुत कम कर पाते हैं। अब उनके पास पाने के लिए कुछ नहीं है। इस वजह से ही उन्होंने AEW में कदम रखा। वहां पर भी वो अच्छा काम कर रहे हैं। क्रिश्चियन 51 साल के हो चुके हैं। वो भी बहुत जल्द रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। उन्हें WWE में आकर ये काम करना चाहिए। वो अगर WWE में आएंगे तो फैंस को बहुत अच्छा लगेगा। वैसे क्रिश्चियन से इस चीज की उम्मीद की जा सकती है।