3 बड़ी गलतियां जो Roman Reigns को WWE SmackDown में होने वाले कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में नहींं करनी चाहिए

WWE
इन गलतियों से रोमन रेंस को बचकर रहना होगा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Should Avoid Mistakes: WWE WrestleMania 41 का रोमांच चरम पर है और कहानियां मजेदार चल रही हैं। जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच भिड़ंत देखने के लिए सभी बेताब हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंंक और सैथ रॉलिंस भी एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। SmackDown के पिछले हफ्ते के शो में तीनों के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। इनको अलग करना मुश्किल हो गया था। अब आगामी एपिसोड में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। दिग्गजों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच को लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। रेंस को सतर्क रहने की अब ज्यादा जरूरत है। पंक और रॉलिंस उन्हें बड़ा नुकसान दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे जो रेंस को ब्लू ब्रांड में होने वाले कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में नहींं करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में किसी भी शर्त के लिए रोमन रेंस को आगे नहीं आना चाहिए

Ad

रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का नाम बहुत बड़ा है। WrestleMania 41 में इनके बीच साधारण मुकाबला शायद नहीं होगा। कोई ना कोई शर्त मुकाबले में जरूर रखी जाएगी। ऐसा होने से स्टार्स सहित फैंस का उत्साह भी बढ़ेगा। SmackDown के आगामी एपिसोड में शर्त को लेकर हलचल पैदा की जा सकती है। हो सकता है कि पंक और रॉलिंस में से कोई तगड़ी बात कह दे।

रोमन रेंस को इस तरफ अपनी नज़र नहीं रखनी चाहिए। रोमन खुद अगर शर्त के लिए आगे बढ़ते हैं तो उन्हें इसका भारी नुकसान मेगा इवेंट में उठाना पड़ सकता है। वैसे भी ट्रिपल थ्रेट मैच में कोई ना कोई स्टार तगड़ी चाल जरूर चलता है। रोमन कोई शर्त रखते हैं तो हो सकता है कि उन्हें ही इसका खामियाजा भुगतना पड़े।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस को सीएम पंक और पॉल हेमन के बीच चल रहे मुद्दे को हल्के में नहीं लेना चाहिए

Ad

सीएम पंक और पॉल हेमन के कहानी आए दिन बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच रहस्यमयी फेवर का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि हेमन और पंक के बीच कोई ना कोई सांठगांठ चल रही है। इसका नुकसान रोमन रेंस को उठाना पड़ सकता है।

SmackDown के एपिसोड में रोमन को पंक और हेमन की स्टोरी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वो हेमन से सच्चाई बताने के लिए भी कह सकते हैं। रेंस को थोड़ा सख्ती से पेश आना होगा। रोमन ने इस मसले को साधारण ले लिया तो फिर WrestleMania 41 में उन्हें धोखा मिल सकता है।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस को सैथ रॉलिंंस के ऊपर नज़र बनाए रखनी होगी

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते सीएम पंक ने सबसे पहले रोमन रेंस के ऊपर हमला किया था। हालांकि, रेंस ने बहुत जल्द पलटवार कर दिया था। आगामी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ये काम कर सकते हैं। वो रोमन के ऊपर अटैक कर सकते हैं।

आप सभी जानते हैं कि रॉलिंस जब गुस्से में होते हैं तो फिर वो सामने वाले का बुरा हाल करके ही छोड़ते हैं। पिछले महीने मेंस रॉयल रंबल मैच में रॉलिंस ने रेंस की खटिया खड़ी कर दी थी। रेंस को इस हफ्ते अन्य चीजों के साथ-साथ रॉलिंस पर भी ध्यान रखना होगा। वो ऐसा नहीं करेंगे तो फिर उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications