3 बड़ी गलतियां जो Roman Reigns को अब WWE Raw में धमाकेदार वापसी के बाद नहीं करनी चाहिए

WWE
Raw में रोमन रेंस ने मचाया बवाल (Photo: WWE.com)

Mistakes Roman Reigns Should Not Do: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही धमाकेदार रहा। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच स्टील केज मैच हुआ। मुकाबला अच्छा रहा और अंत में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर रॉलिंस को बाहर खींचकर उन्हें जीत दिला दी। इसके बाद उन्होंने सैथ का बुरा हाल कर दिया। रेंस ने रिंग के अंत में पॉल हेमन के सामने पंक को भी स्पीयर से धराशाई किया। अब इनकी स्टोरी काफी मजेदार हो गई है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो रेंस को अब Raw में धमाकेदार वापसी के बाद नहीं करनी चाहिए।

Ad

#3 WrestleMania 41 तक लगातार WWE टीवी पर ना आने की गलती

Ad

Royal Rumble 2025 के बाद रोमन रेंस एक्शन से बाहर हो गए। इस बात से फैंस भी थोड़ा निराश दिखे। Raw में उन्होंने इस हफ्ते वापसी कर बवाल मचाया है। अब उन्हें WrestleMania 41 तक लगातार टीवी पर बने रहना चाहिए। उन्होंने बिल्कुल भी ब्रेक लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। अभी इस प्रीमियम लाइव इवेंट के प्रसारण में एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। रेंस का जलवा लगातार दिखेगा तो इससे कंपनी को बहुत फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं फैंस का उत्साह भी मेगा इवेंट को लेकर बढ़ता रहेगा।

#2 WWE में रोमन रेंस को नई ब्लडलाइन को हल्के में नहीं लेना चाहिए

Ad

Raw Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को हराकर ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीता था। द रॉक ने उन्हें उला फाला पहनाई थी। तब से ब्लडलाइन की कहानी धीमी पड़ गई है। कंपनी द्वारा कभी भी इसे ऊपर किया जा सकता है।

रोमन रेंस अभी भी नई ब्लडलाइन को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। आगामी 21 मार्च को होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस नज़र आएंगे। वहां पर रोमन को पूरी रणनीति के साथ जाना चाहिए। सोलो सिकोआ और जेकब फाटू उनके ऊपर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रेंस का काम बिगड़ सकता है।

#1 WWE में पॉल हेमन और सीएम पंक के मुद्दे को रोमन रेंस को हल्के में नहीं लेना चाहिए

Ad

पिछले साल Survivor Series के बाद से पॉल हेमन और सीएम पंक का रिश्ता बहुत ज्यादा मजबूत हो गया है। हेमन द्वारा पंक को दिए जाने वाला फेवर भी रहस्य बना हुआ है। Raw में जब रोमन ने पंक के ऊपर हमला किया तो हेमन हैरानी में पड़ गए। इससे पहले पंक को रिंग में पॉल संभाल रहे थे।

पंक और हेमन के बीच कोई ना कोई गणित तो चल रही है। इस चीज को रोमन रेंस को अब बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर रेंस ने इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया तो फिर आगे जाकर बड़ा धोखा उन्हें मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications