3 बड़ी गलतियां जो WWE ने 2024 Draft में करके फैंस को निराश कर दिया

WWE ड्राफ्ट में कंपनी ने की कुछ बड़ी गलतियां
WWE ड्राफ्ट में कंपनी ने की कुछ बड़ी गलतियां

WWE Draft 2024: WWE ड्राफ्ट का समापन हो गया। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) और इस हफ्ते रॉ (Raw) में सुपरस्टार्स को ब्रांड के लिए चुना गया। इस बार ड्राफ्ट में जरूर फैंस को मजा नहीं आया होगा। कंपनी की तरफ से कोई भी बड़ा सरप्राइज देखने को नहीं मिला। बहुत ही सिंपल तरीके से इसे निपटा दिया गया।

Ad

आप सभी को पता है कि ट्रिपल एच के एरा में फैंस को मजा आ रहा है। हर हफ्ते बड़े तोहफे मिल रहे हैं। ड्राफ्ट को लेकर भी सभी ने ये ही उम्मीद की थी। लेकिन कंपनी इस बार फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। WWE ने कुछ गलतियां तो ऐसी की जिन्हें शायद फैंस कभी भूल नहीं पाएंगे। इस आर्टिकल में हम उन 3 गलतियों के बारे में बताएंगे जो कंपनी को नहीं करनी चाहिए थी।

#3 मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को WWE NXT में नहीं भेजना

Ad

NXT भी अब बड़ा ब्रांड बन गया है। शानदार टैलेंट्स NXT में इस समय मौजूद हैं। इस ब्रांड को बढ़ावा देने की खास जरूरत है। पिछले कुछ समय में हमने देखा कि मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स ने वहां पर एंट्री कर अपना जलवा दिखाया। बैकी लिंच का नाम लिस्ट में सबसे बड़ा है।

ड्राफ्ट के दौरान लगा था कि कंपनी मेन रोस्टर के कुछ सुपरस्टार्स को NXT में भेजेगी, ताकि शो की व्यूअरशिप में आगे जाकर बढ़ावा देखने को मिले। WWE ने ऐसा कुछ भी नहीं किया और किसी भी सुपरस्टार को NXT में नहीं भेजा गया। शायद ये बहुत बड़ी गलती कंपनी ने इस बार की और इसका भुगतान भी आगे जाकर करना पड़ सकता है।

#2 WWE द्वारा चैंपियंस के ब्रांड में बदलाव ना करना

Ad

ये एक चौंकाने वाला फैसला इस बार कंपनी ने लिया। इससे पहले ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा। WWE ने ड्राफ्ट से पहले इसके रूल्स का ऐलान कर दिया था। नियमों के मुताबिक कहा गया था कि विमेंस टैग टीम चैंपियंस के अलावा सभी चैंपियंस अपने-अपने ब्रांड में ही रहेंगे।

WWE ने थोड़ा अजीबोगरीब काम कर फैंस को जरूर निराश किया। कम से कम यूएस चैंपियन या इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के ब्रांड में जरूर बदलाव करना चाहिए था। इससे नई स्टोरीलाइन भी सामने आती। बिल्कुल किसी को समझ नहीं आया कि कंपनी ने ये फैसला क्यों लिया। बहुत बड़ी गलती ये WWE ने की है और इससे आगे जाकर नुकसान भी देखने को मिल सकता है।

#1 मुख्य सुपरस्टार्स को WWE ड्राफ्ट में देरी से चुना जाना

Ad

WWE ने इस बार ड्राफ्ट में रोस्टर के मुख्य सुपरस्टार्स को बिल्कुल भी भाव नहीं दिया। रोमन रेंस ने ड्राफ्ट पूल से अपना नाम वापस ले लिया था। रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में मौजूद अन्य बड़े स्टार्स को देरी से चुना गया। इस वजह से भी फैंस का उत्साह कम देखने को मिला।

SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन को दूसरे राउंड में चुना गया था। द ब्लडलाइन जैसे बड़े फैक्शन को तीसरे राउंड में चुना गया। इसके अलावा एजे स्टाइल्स का चौथे राउंड में नंबर आया। कुछ ऐसा ही Raw में भी देखने को मिला। सीएम पंक को दूसरे और ड्रू मैकइंटायर को तीसरे राउंड में चुना गया। इतने बड़े स्टार्स को पहले ना चुनकर कंपनी ने जरूर बहुत बड़ी गलती की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications