3 बड़ी गलतियां जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
Raw में कुछ बड़ी चीजें हो सकती है (Photo: WWE.com)
Raw में कुछ बड़ी चीजें हो सकती है (Photo: WWE.com)

Mistakes WWE Should Avoid Next Raw: WWE Raw के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। यह Royal Rumble 2025 से पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड होगा। इसी वजह से कंपनी अपने इस शो को खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाली है। इस शो के लिए बड़े मैचों और सैगमेंट का ऐलान हो गया है। इन सभी चीजों के बावजूद गलतियां अमूमन मजा किरकिरा कर देती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर की हार

Ad

WWE Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर का बड़ा मैच देखने को मिलने वाला है। मैकइंटायर का सामना उनके पूर्व विरोधी सैमी ज़ेन से देखने को मिलेगा। स्कॉटिश स्टार के लिए 2025 अभी तक अच्छा नहीं रहा है। वो Raw Netflix डेब्यू में जे उसो के खिलाफ हार गए और Raw के आखिरी शो में सैथ रॉलिंस ने उन्हें पराजित कर दिया। मैकइंटायर को अभी तक एक जीत तक नहीं मिल पाई है।

2025 के मेंस Royal Rumble मैच में वो एंट्री करने वाले हैं। इसी वजह से स्कॉटिश स्टार को ताकतवर दिखाया जाना चाहिए। वो बड़े स्टार हैं और अगर वो ही धमाकेदार मैच से पहले लगातार तीसरी हार का सामना करेंगे, तो इससे उनका कद गिरेगा। इसी वजह से मैकइंटायर की हार नहीं होनी चाहिए। अगर सैमी उन्हें किसी के दखल या क्लीन तरीके से हरा देते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी।

2- WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन वॉर रेडर्स की बादशाहत का अंत होना

Ad

वॉर रेडर्स ने कुछ हफ्तों पहले Raw के एक एपिसोड में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। फिन और जेडी का रन बेहद खराब रहा था और इसी वजह से जब वॉर रेडर्स ने टाइटल जीते, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। अब Raw के अगले एपिसोड में वॉर रेडर्स इन चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं। उनका सामना जजमेंट डे के जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो से होने वाला है। यह मैच काफी शानदार साबित हो सकता है और बवाल मच सकता है।

जजमेंट डे के पास चैंपियनशिप थी और वो कुछ खास नहीं कर पाए। इसी वजह से अब उन्हें दोबारा चैंपियन बनाना गलती होगी। जेडी और डॉमिनिक के पास अन्य स्टार्स के दखल का फायदा लेने का मौका है। इन सभी चीजों के बावजूद उन्हें चैंपियन नहीं बनाया जाना चाहिए। वॉर रेडर्स को जीत दर्ज करते हुए टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन करना चाहिए। अगर उनकी बादशाहत खत्म हुई, तो यह बड़ी गलती होगी।

1- WWE Raw में रोमन रेंस का नज़र नहीं आना

Ad

WWE में रोमन रेंस की आखिरी अपीयरेंस Raw Netflix डेब्यू शो में आई थी, जहां उन्होंने सोलो सिकोआ को हराया था। इसी के साथ वो अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ बनने में सफल हुए थे। इसी शो के दौरान एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था, जहां रोमन रेंस ने बताया था कि वो 27 जनवरी 2025 के Raw में नज़र आने वाले हैं। हालांकि, WWE ने इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

WWE अभी तक भी रोमन की अपीयरेंस को किसी भी तरह से एडवर्टाइज नहीं कर रहा है। यह काफी अजीब बात है। लग रहा है कि रोमन की अपीयरेंस देखने को नहीं मिलेगी और WWE ने प्लान कैंसिल कर दिए हैं। हालांकि, अगर रोमन नहीं आते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी। फैंस उनकी अपीयरेंस होने के चलते हाइप हैं और उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था। अगर रोमन अपनी बात पर ही नहीं टिके रहेंगे, तो यह एक टॉप स्टार के रूप में सही नहीं होगा। इससे फैंस का गुस्सा फूटेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications