3 बड़ी गलतियां जो WWE दिग्गज Roman Reigns को पुराने Bloodline का रीयूनियन कराते वक्त नहीं करनी चाहिए 

WWE, Roman Reigns, Bloodline, Sami Zayn, The Usos,
क्या WWE में वापसी के बाद पुराने ब्लडलाइन को इक्ट्ठा कर पाएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Should Not Make Mistakes With Bloodline Reunion: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने नए ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ के रूप में SmackDown पर पूरी तरह दबदबा बना लिया है। सोलो का ब्लडलाइन काफी ताकतवर नज़र आ रहा है और उनके फैक्शन में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू मौजूद हैं। सिकोआ ने ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड में WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के वाइजमैन पॉल हेमन को अपने फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखाया था।

इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोमन पुराने ब्लडलाइन मेंबर्स को साथ लाकर इस चीज़ का सोलो सिकोआ से बदला ले सकते हैं। हालांकि, रेंस को इस बार ब्लडलाइन तैयार करने के लिए पुराने तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE दिग्गज रोमन रेंस को पुराने ब्लडलाइन का रीयूनियन कराते वक्त नहीं करना चाहिए।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस का जे उसो को जबरदस्ती ब्लडलाइन में शामिल करने की कोशिश करना

जब रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी के बाद नया ब्लडलाइन तैयार किया था तो उन्होंने जे उसो को अपने फैक्शन में शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया था। जे ने पिछले साल रोमन की हरकत से तंग आकर ब्लडलाइन को अलविदा कह दिया था। अगर रेंस को सोलो सिकोआ से बदला लेना है तो उन्हें मेन इवेंट जे की जरूरत पड़ेगी।

हालांकि, अगर ट्राइबल चीफ पिछली बार की तरह जे उसो को ब्लडलाइन में जबरदस्ती शामिल करने की कोशिश करते हैं तो वो इससे इंकार कर सकते हैं। देखा जाए तो जे को SmackDown में सोलो सिकोआ द्वारा की जा रही मनमानी का अंदाजा है। यही कारण है कि अगर रोमन वापसी के बाद मेन इवेंट जे से माफी मांगकर उन्हें अपने साथ आने का अनुरोध करते हैं तो संभावना ज्यादा है कि वो एक बार फिर ब्लडलाइन जॉइन करने के लिए तैयार हो जाएंगे।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस का जिमी उसो को राइट हैंड बनाना

जे उसो एक वक्त ब्लडलाइन में रोमन रेंस के राइट हैंड हुआ करते थे। जैसा कि हमने बताया कि जे ने पिछले साल ब्लडलाइन का साथ छोड़ दिया था। हालांकि, जिमी उसो WrestleMania XL के बाद रोमन के ब्रेक पर जाने से पहले तक उनके फैक्शन का हिस्सा थे।

यही कारण है कि संभव है कि रेंस ब्लडलाइन का रीयूनियन करने के बाद जिमी को अपना राइट हैंड बना सकते हैं। हालांकि, जे उसो इस रोल में ज्यादा बेहतर काम करते हैं। वहीं, अगर जे को राइट हैंड नहीं बनाया जाता है तो उन्हें लगेगा कि रोमन रेंस उन्हें अपने फायदे के लिए ब्लडलाइन में वापस लेकर आए हैं।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस का सैमी ज़ेन को अपने फैक्शन का हिस्सा बनने का मौका नहीं देना

सैमी ज़ेन समोअन फैमिली से नहीं आते हैं लेकिन फिर भी उन्हें रोमन रेंस के ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा बनने का मौका मिला था। सैमी ने ब्लडलाइन मेंबर के रूप में सभी को काफी प्रभावित किया था। अगर रोमन ने ज़ेन को मजबूर नहीं किया होता तो वो अपनी मर्जी से कभी इस फैक्शन को नहीं छोड़ते।

देखा जाए तो इस वक्त नए ब्लडलाइन में 4 सुपरस्टार्स मौजूद हैं। अगर रोमन रेंस को सोलो सिकोआ के फैक्शन का नंबर्स गेम एडवांटेज खत्म करना है तो उन्हें द उसोज़ के साथ सैमी ज़ेन को भी अपने फैक्शन का हिस्सा बनाना चाहिए। अगर सैमी एक बार फिर ब्लडलाइन का हिस्सा बनते हैं तो वो ना केवल सोलो सिकोआ के फैक्शन से बदला लेने में मदद कर सकते हैं बल्कि वो एक बार फिर ब्लडलाइन के सैगमेंट्स को काफी एंटरनेटिंग बना सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications